{"_id":"6a2cede9cb6dd5c6d604ec6a","slug":"bikaner-a-battle-for-breath-sharda-is-in-critical-condition-in-the-icu-suffering-from-kidney-failure-and-impaired-vision-bikaner-news-c-1-1-noi1354-4389204-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner: डिलीवरी के बाद बिगड़ी शारदा की हालत; किडनी फेल, सांसों की जंग, ICU में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner: डिलीवरी के बाद बिगड़ी शारदा की हालत; किडनी फेल, सांसों की जंग, ICU में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही
Sat, 13 Jun 2026 11:42 AM IST
बीकानेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: बीकानेर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:42 AM IST
सार
Bikaner: बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूता शारदा की हालत गंभीर हो गई है। मल्टी ऑर्गन फेलियर, किडनी फेल और सांस लेने में दिक्कत के चलते उन्हें ICU में वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टर HELLP सिंड्रोम की आशंका जता रहे हैं, जबकि परिजन उनकी हालत को लेकर बेहद चिंतित हैं।
विज्ञापन
ICU में महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद एक प्रसूता की हालत गंभीर बनी हुई है। आईसीयू में भर्ती श्रीरामसर निवासी शारदा की तबीयत डिलीवरी के कुछ ही घंटों बाद बिगड़ गई, जिसके बाद उनकी स्थिति लगातार नाजुक होती चली गई। जानकारी के अनुसार, शारदा को 3 जून को जनाना अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 4 जून को सिजेरियन डिलीवरी हुई। ऑपरेशन के कुछ घंटों बाद ही उनकी तबीयत में अचानक गिरावट आने लगी। स्थिति बिगड़ने पर 5 जून की सुबह उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी में उनका इलाज कर रही है।
विज्ञापन
सांसों के लिए संघर्ष: वेंटिलेटर पर जिंदगी
जानकारी के अनुसार, शारदा को मल्टी ऑर्गन फेलियर जैसी गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि मरीज को सांस लेने में गंभीर परेशानी होने पर पहले बाइपैप सपोर्ट दिया गया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया।
विज्ञापन
किडनी फेल और आंखों की रोशनी पर असर
परिजनों के अनुसार, इलाज के दौरान मरीज की हालत में सुधार की बजाय लगातार गिरावट दर्ज की गई है। इसी बीच आंखों की रोशनी प्रभावित होने और किडनी फेल होने की आशंका जैसी गंभीर जानकारियां भी सामने आई हैं, जिससे स्थिति और अधिक चिंताजनक हो गई है।
विज्ञापन
HELLP सिंड्रोम का शक, डॉक्टरों ने बताया गंभीर जटिलता
चिकित्सा सूत्रों का कहना है कि मरीज में प्रसव से जुड़ी गंभीर जटिलता HELLP सिंड्रोम के लक्षण पाए गए हैं, जो गर्भावस्था के दौरान या डिलीवरी के बाद जानलेवा स्थिति पैदा कर सकता है।
ये भी पढ़ें: कई महिलाएं अब भी गंभीर, दवाओं की जांच रिपोर्ट का इंतजार
हेल्थ बुलेटिन पर सवाल, परिजन सदमे में
गौरतलब है कि हाल ही में चिकित्सा मंत्री के दौरे के दौरान जारी हेल्थ बुलेटिन में मरीज की स्थिति को स्थिर बताया गया था, लेकिन इसके बाद सामने आई गंभीर स्थिति ने पूरे मामले को फिर से सवालों के घेरे में ला दिया है। फिलहाल अस्पताल प्रशासन की ओर से मरीज का इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की देखरेख में जारी है, जबकि परिजन गहरे सदमे और चिंता में हैं।