{"_id":"68457042030f7b1b57056d84","slug":"bikaner-5-murders-20-years-imprisonment-now-back-in-jail-for-raping-2-sisters-bikaner-news-c-1-1-noi1354-3037692-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: जेल से बाहर आते ही दरिंदे ने दो नाबिलग बहनों से की हैवानियत, हत्या के मामले में काट चुका है सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: जेल से बाहर आते ही दरिंदे ने दो नाबिलग बहनों से की हैवानियत, हत्या के मामले में काट चुका है सजा
Sun, 08 Jun 2025 08:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 08:18 PM IST
सार
आरोपी युवक पहले ही हत्या के मामले में जेल जा चुका है। आरोपी 21 साल जेल में रहने के बाद करीबन 10 साल पहले ही बाहर आया था। आरोपी गांव के बाहर एक छोटा सा मंदिर बनाकर उसमें पूजा अर्चना करता था। वहीं इसने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में दो मासूम बालिकाओं के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई। घटना के बाद श्रीडूंगरगढ़ पुलिस उप अधीक्षक निकेत पारीक द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए मौका निरीक्षण किया गया। इस दौरान एक नामजद आरोपी श्रीभगवान सोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आरोपी व्यक्ति गांव के बाहर एक छोटा सा मंदिर बनाकर उसमें पूजा अर्चना करता था। वहीं एक होटल भी बना रखा था। मंदिर पहुंची 7 साल और 9 साल की दो मौसेरी बहनों को प्रसाद देने के बाद एक बालिका जो नंगे पांव थी, उसको चप्पल देने के बहाने सामने स्थित खुद के ही होटल के पीछे बने कमरे में ले गया और वहां पर दांतीनुमा हथियार दिखाकर दोनों बालिकाओं को डरा धमकाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- दहेज के लालची दूल्हे ने फेरों से पहले मांगी फॉर्च्यूनर, बीच मंडप से बारात लेकर लौटा
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर श्री डूंगरगढ़ पुलिस ने मामला की गंभीरता को देखते हुए मौका निरीक्षण किया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया और बालिकाओं द्वारा बताए गए निशानदेही पर पुलिस निरीक्षण किया FSL टीम को भी बुलाया गया। बालिकाओं का मेडिकल करवाने के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें- श्रद्धालुओं के लिए बंद किया त्रिनेत्र गणेश मार्ग, रणथंभौर दुर्ग में फिर बढ़ा टाइगर मूवमेंट
पांच हत्या करके पहले ही जा चुका है जेल
गौरतलब है कि आरोपी युवक चुरू जिले के बीदासर में 1993 में पांच हत्या करके जेल जा चुका है। उस दौरान हाई कोर्ट द्वारा फांसी की सजा सुनाई गई थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस सजा को उम्र कैद में बदल दिया गया था। आरोपी 21 साल जेल में रहने के बाद करीबन 10 साल पहले ही बाहर आया था और फिर से एक नई वारदात को अंजाम दे दिया।