फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Balloon from Pakistan lands in Rajasthan field security agencies on alert in Sri Ganganagar

Rajasthan: पाकिस्तान से उड़कर आया गुब्बारा खेत में गिरा, श्रीगंगानगर में अलर्ट हुईं सुरक्षा एजेंसियां

Tue, 31 Mar 2026 05:22 PM IST
श्री गंगानगर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: श्री गंगानगर ब्यूरो Updated Tue, 31 Mar 2026 05:22 PM IST
सार

राजस्थान के श्रीगंगानगर में सीमा के पास बबूल के पेड़ में PIA के चिन्ह वाला गुब्बारा मिला, जिस पर चांद-सितारे के निशान और उर्दू में कुछ लिखा है। पुलिस ने गुब्बारे को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Balloon from Pakistan lands in Rajasthan field security agencies on alert in Sri Ganganagar
श्रीगंगानगर में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास स्थित गांव 51 एलएनपी की रोही में एक खेत के पास बबूल के पेड़ में अटका एक गुलाबी और सफेद रंग का गुब्बारा मिला है। इस गुब्बारे पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस यानी PIA का चिन्ह, चांद-सितारे का निशान और उर्दू में कुछ लिखा हुआ है। इस खोज के बाद से सुरक्षा एजेंसियों में हलचल मच गई है।
विज्ञापन


बबूल के पेड़ में फंसा गुब्बारा
यह गुब्बारा किसान धनराज मांझू के खेत के पास बबूल के पेड़ में फंसा हुआ मिला। जैसे ही स्थानीय ग्रामीणों की नजर इस पर पड़ी, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गुब्बारे को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित कर लिया। एएसआई श्योपत राम और राजेश कुमार आसपास के लोगों से पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन


गुब्बारे में क्या लिखा
पुलिस के मुताबिक गुब्बारे पर अंग्रेजी में PIA और उर्दू में कुछ लिखा हुआ है। प्रथम दृष्टया इसे पाकिस्तानी मूल का माना जा रहा है। ऐसे गुब्बारे इससे पहले भी सीमावर्ती इलाकों में मिल चुके हैं, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से हर मामले की गहन जांच अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जांच शुरू की
पुलिस ने गुब्बारे को जब्त कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उच्च अधिकारियों और खुफिया विभाग को पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है। जांच में गुब्बारे का स्रोत, हवा के रुख से इसके आने की दिशा और इसके पीछे किसी सुरक्षा खतरे की संभावना जैसे सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।


ये भी पढ़ें- Loksabha: हथियार उठाते तो संसद में नहीं सरेंडर लिस्ट में होते, अमित शाह ने सांसद राजकुमार पर बोला तीखा हमला

पिछले साल भी आया था गुब्बारा
साल 2025 के दिसंबर महीने में घमड़वाली थाना क्षेत्र के 30 एलएनपी इलाके में स्थित विक्रम मांझू की ढाणी के पास खेत में गुब्बार आकर गिरा हुआ था। जिसके बाद किसान ने गुब्बारे की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत ही गुब्बारे को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed