{"_id":"58c94a424f1c1b690d32a1b4","slug":"bikaner-s-dantoor-sho-apo-spot-on-illegal-gypsum-mining-on-indo-pak-border-two-constable-suspended","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बार्डर पर जिप्सम के अवैध खनन मामले में थानाप्रभारी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार्डर पर जिप्सम के अवैध खनन मामले में थानाप्रभारी लाइन हाजिर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 15 Mar 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
Border Security
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकानेर जिले के बॉर्डर इलाके में अवैध जिप्सम खनन कारोबार में मिलीभगत की शिकायतें आने पर एसपी अमनदीप सिंह कपूर ने बुधवार को दंतौर थानाप्रभारी राणीदान चारण को लाइन हाजिर कर दिया।
एसपी ने थानाप्रभारी राणीदान को अजमेर पुलिस मुख्यालय में हाजरी देने के आदेश दिए है। वहीं, मामले में एसपी कपूर ने दो कांस्टेबल उगमाराम व पवन कुमार को निलंबित कर दिया। दोनों सिपाही पहले भी इन्हीं शिकायतों पर लाइन हाजिर हो चुके है।
जानकारी के अनुसार पिछले लंबे अरसे से दंतौर थानाप्रभारी और दोनों सिपाहियों की खनन माफियाओं के साथ मिलीभगत कर बॉर्डर इलाके में अवैध जिप्सम खनन को बढ़ावा देने की शिकायतें मिल रही थी। मामले की प्रारंभिक पड़ताल में शिकायत सही मिली।
विज्ञापन
बीकानेर जिले के खाजूवाला, बज्जू, दंतौर, पूगल क्षेत्रों की सीमा पाकिस्तान बॉर्डर से लगती है। इन क्षेत्रों में जिप्सम माफिया के लोग लगातार एलएनटी ओर जेसीबी मशीनों से जिप्सम खोद रहे हैं। बॉर्डर पर जिप्सम का अवैध खनन और निर्गमन सुरक्षा की दृष्टि से तो खतरनाक है, बीएसएफ के लिए भी परेशानी बना हुआ है।

पिछले माह बीएसएफ व स्थानीय पुलिस ने की थी कार्रवाई
indo-pak border
- फोटो : indo-pak border
गत फरवरी माह में भी बीएसएफ के अधिकारी—जवानों ने भारत—पाक सीमा की सांचू पोस्ट से मात्र ढाई किमी की दूरी पर 22 बीएसएम में बड़े पैमाने पर जिप्सम का अवैध खनन पकड़ा है। इस क्षेत्र में जिप्सम के अवैध खनन से परेशान बीएसएफ के अधिकारियों ने बज्जू थाना पुलिस को साथ लेकर रात को करीब नौ बजे मौके पर दबिश दी। वहां जेसीबी से जिप्सम का अवैध खनन किया जा रहा था। बीएसएफ और पुलिस को देखकर मौके से जिप्सम माफिया के लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
मामले में, बज्जू थाना पुलिस ने जोधपुर में कानासर निवासी सुभाष बिश्नोई, मानखेड़ा निवासी राजेन्द्रप्रसाद बिश्नोई, नरपतराम, गजनेर में अग्नेऊ निवासी ओमसिंह, पांचू में जेडी मगरा निवासी सहीराम बिश्नोई, नोखा में सिंधू मोरखाना निवासी कालूसिंह को गिरफ्तार किया था।