{"_id":"6a2fea01f8e0032f1900e84f","slug":"bikaner-news-six-killed-in-truck-car-crash-family-was-returning-after-jambheshwar-bhagwan-darshan-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: ट्रक और कार की भीषण भिड़ंत में छह की मौत, जम्भेश्वर भगवान के दर्शन करके लौट रहा था परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: ट्रक और कार की भीषण भिड़ंत में छह की मौत, जम्भेश्वर भगवान के दर्शन करके लौट रहा था परिवार
Mon, 15 Jun 2026 05:33 PM IST
Priya Verma
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: Priya Verma
Updated Mon, 15 Jun 2026 05:33 PM IST
सार
सोमवती अमावस्या पर दर्शन कर लौट रहे परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। श्रीडूंगरगढ़ के पास ट्रक और कार की आमने-सामने की टक्कर में छह लोगों की जान चली गई, जबकि एक बच्ची जिंदगी और मौत से जूझ रही है।
विज्ञापन
कार और ट्रक की टक्कर में छह की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। नेशनल हाईवे पर सीजराल होटल के पास ट्रक और कार की आमने-सामने की टक्कर में एक ही परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार दोपहर करीब 2 बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि हरियाणा नंबर की कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
श्रीडूंगरगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक निकेत पारीक ने बताया कि कार में कुल सात लोग सवार थे। इनमें से छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को पहले श्रीडूंगरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीबीएम अस्पताल, बीकानेर रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jhunjhunu News: खिरोड़ में चार लोगों की ‘घर वापसी’, बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना कर दोबारा अपनाया हिंदू धर्म
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुआ परिवार हरियाणा के फतेहाबाद जिले का निवासी था। परिवार के सभी सदस्य सोमवती अमावस्या के अवसर पर बीकानेर जिले के मुकाम स्थित बिश्नोई समाज के आराध्य गुरु जम्भेश्वर भगवान के समाधि स्थल के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सीजराल होटल के पास उनकी कार की ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
मृतकों में तीन पुरुष, दो महिलाएं और एक बालिका शामिल हैं। हादसे के बाद सभी शवों को आपणो गांव सेवा समिति और टोल एंबुलेंस की सहायता से श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस मृतकों और घायल बच्ची की पहचान संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने के साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।