{"_id":"625d414b9d1c343a9e14d281","slug":"bikaner-news-power-failure-due-to-fire-in-transformer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner: रेलवे स्टेशन के पास लगे ट्रांसफार्मर में लगी आग, इलाके की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner: रेलवे स्टेशन के पास लगे ट्रांसफार्मर में लगी आग, इलाके की बिजली गुल
Mon, 18 Apr 2022 04:15 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 18 Apr 2022 04:15 PM IST
सार
गर्मी में अधिक लोड होने के कारण ट्रांसफार्मर में आग लगने की जानकारी सामने आ रही है। बिजली कंपनी के अधिकारी बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस तरह जला ट्रांसफार्मर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीकानेर की रामपुरा बस्ती रेलवे स्टेशन के पास लगे ट्रांसफार्मर में सोमवार को आग लग गई। गर्मी में अधिक लोड होने की वजह से ट्रांसफार्मर में आग लगने की बात सामने आ रही है। सफार्मर में आग लगने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। तत्काल आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया। ट्रांसफार्मर में आग लगने से पूरे क्षेत्र की बिजली भी गुल हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर करीब आधा घंटे बाद पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। बिजली कंपनी बीकेसीएल के कर्मचारियों ने आग लगने की घटना के बाद ट्रांसफार्मर की जांच शुरू कर दी। इलाके की बिजली आपूर्ति बहाल करने के प्रयास भी शुरू कर दिए गए हैं। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन