फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bihar youth commits suicide in Bharatpur girlfriend refuses to marry him

Rajasthan: प्रेमिका ने शादी से इनकार किया तो विहार के युवक ने फांसी लगाई, भरतपुर में रहकर कर रहा था ये काम

Tue, 16 Jan 2024 07:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 16 Jan 2024 07:01 PM IST
सार

मृतक युवक के साथियों ने पुलिस को बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते वह कई दिनों से तनाव में चल रहा था। काम पर भी नहीं जा रहा था। प्रेमिका के शादी करने से इनकार के बाद उसने फांसी लगा ली।

विज्ञापन
Bihar youth commits suicide in Bharatpur girlfriend refuses to marry him
परिजनों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर के कोतवाली थाना इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी प्रेमिका ने उसके साथ शादी करने से इनकार कर दिया था, इसी बात से आहत होकर प्रेमी ने यह कदम उठा लिया। मृतक युवक बिहार का रहने वाला था। वह भरतपुर में अपने साथियों के साथ कपड़े की मार्किटिंग का काम करता था। घटना के समय उसके साथी काम पर गए थे। वापस आने पर उन्हें युवक का शव कमरे में लगे फंखे से लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। 

विज्ञापन


हेड कांस्टेबल सुजान सिंह ने बताया कि मृतक युवक बादल बिहार के पूर्णिया जिले में सिंधी यान डिबरा धानी का रहने वाला था। वह भरतपुर में कपड़े की मार्किटिंग करने के लिए आया था। बादल उसके साथ काम करने वाले कुछ युवकों के साथ सुभाष नगर में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था।
विज्ञापन


बादल के साथियों का कहना है कि वह प्रेम प्रसंग के चलते कई दिनों से तनाव में चल रहा था। वह काम पर भी नहीं जा रहा था। उसकी प्रेमिका ने उसके साथ शादी करने से मना कर दिया था, इसी के चलते उसने फांसी लगा ली। कोतवाली थाना की सूचना पर बादल के परिजन मंगलवार को भरतपुर पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed