फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bhilwara News ›   Rajasthan News: Due to dense fog  a dozen vehicles collided with each other on Bhilwara-Ajmer highway

Rajasthan News: घने कोहरे के कारण भीलवाड़ा-अजमेर हाईवे पर हादसा, एक दूसरे से टकराए दर्जनभर वाहन; लगा लंबा जाम

Fri, 03 Jan 2025 12:06 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 03 Jan 2025 12:06 PM IST
सार

थाना प्रभारी संजय गुर्जर ने बताया कि घने कोहरे के कारण भीलवाड़ा-अजमेर हाईवे पर एक के बाद एक दर्जनभर वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, इससे हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन
Rajasthan News: Due to dense fog  a dozen vehicles collided with each other on Bhilwara-Ajmer highway
हादसे के हाईवे पर लगा जाम। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भीलवाड़ा-अजमेर हाईवे 79 पर कोठारी नदी की पुलिया पर घने कोहरे के कारण एक के बाद एक दर्जनभर वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में एक यात्री बस भी शामिल है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। राहत कार्य और ट्रैफिक सुचारू करने के लिए मांडल थाना प्रभारी संजय गुर्जर के साथ आसपास के थानों से भी पुलिस बल बुलाया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन


दअरसल, शुक्रवार सुबह मंडल क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई। कोठारी नदी की पुलिया पर पहले दो वाहन आपस में टकराए। इसके बाद पीछे से आ रहे अन्य वाहन भी एक-एक करके भिड़ गए। वाहनों की धीमी गति होने के कारण किसी को गंभीर चोटें नहीं आईं। हालांकि, वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना में एक व्यक्ति ट्रक के केबिन में फंस गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे बाहरनिकालकर अस्पताल पहुंचाया। कई वाहनों के आपस में टकराने से  हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्री और चालक परेशान नजर आए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को सुचारू करने के प्रयास शुरू किए। मांडल थाना प्रभारी संजय गुर्जर ने बताया कि जाम हटाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। थाना प्रभारी संजय गुर्जर ने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, घने कोहरे के कारण दुर्घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed