फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bhilwara News ›   Rajasthan 2026 latest news Bhilwara nagar nigam result update today

भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव: 63 वार्डों के परिणाम घोषित; भाजपा को बहुमत, 41 वार्डों में दर्ज की जीत

Mon, 14 Sep 2026 03:08 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 14 Sep 2026 03:08 PM IST
सार

भीलवाड़ा नगर निगम की तस्वीर बिलकुल साफ हो गई है। यहां के  63 वार्डों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। यहां पर भाजपा को बहुमत मिला है। 41 वार्डों में भाजपा ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने नौ और निर्दलियों ने 13 सीटों पर कब्जा किया है। 

विज्ञापन
Rajasthan 2026 latest news Bhilwara nagar nigam result update today
भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव परिणाम आज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम चुनाव की मतगणना में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। अब तक 70 में से 63 वार्डों के परिणाम घोषित हुए हैं। भाजपा ने 41 वार्डों में जीत दर्ज की है। कांग्रेस को नौ और निर्दलीय प्रत्याशियों को 13 वार्डों में जीत मिली है। निगम में बहुमत के लिए 36 सीटों की जरूरत है। चुनाव में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व सभापति मंजू पोखरना को भाजपा के शंकर जाट ने हराया। शंकर जाट को 1870 और मंजू पोखरना को 644 मत मिले। कांग्रेस शहर अध्यक्ष शिवराम खटीक की पत्नी और पूर्व नेता प्रतिपक्ष समदूदेवी भी चुनाव हार गईं। उन्हें भाजपा के मंडल अध्यक्ष रमेश कोईवाल ने पराजित किया। समदूदेवी के भाई उमेश खटीक को भी हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


भाजपा ने पुराने आंकड़े से बढ़ाई सीटें
पिछले चुनाव में नगर निगम में भाजपा के 30, कांग्रेस के 11 और निर्दलीयों के आठ पार्षद थे। इस बार अब तक घोषित परिणामों में भाजपा 41 सीटों तक पहुंच चुकी है। कांग्रेस नौ सीटों पर है, जबकि निर्दलीयों ने 13 वार्डों में जीत दर्ज की है। इस चुनाव में कांग्रेस के 53 प्रत्याशी मैदान में थे। 154 निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी चुनाव लड़ा। नगर निगम चुनाव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रचार के दौरान भीलवाड़ा में रोड शो किया था। सांसद दामोदर अग्रवाल, निर्दलीय विधायक अशोक कोठारी, पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की प्रतिष्ठा भी चुनाव परिणाम से जुड़ी रही। मतदान के बाद भाजपा की ओर से पार्षद प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी किए जाने की बात सामने आई थी। अब पार्टी के बहुमत में पहुंचने के बाद सभापति पद को लेकर राजनीतिक गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन


 भीलवाड़ा नगर निगम  क्षेत्र में कुल 2 लाख 96 हजार 682 मतदाता थे, जिनमें से 1 लाख 89 हजार 390 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। नगर निगम क्षेत्र में कुल 63.84 प्रतिशत मतदान हुआ। यह भीलवाड़ा में पिछले 26 साल में हुए नगर निकाय चुनावों में सबसे कम मतदान रहा। वर्ष 2021 में हुए नगर निगम चुनाव में 67.13 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार मतदान प्रतिशत घटकर 63.84 प्रतिशत रह गया। यानी पिछले चुनाव की तुलना में इस बार 3.29 प्रतिशत कम मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



वार्ड 1 में सबसे ज्यादा, वार्ड 60 में सबसे कम मतदान हुआ
मतदान प्रतिशत के लिहाज से सभी 70 वार्डों में काफी अंतर देखने को मिला। वार्ड नंबर 1 में सबसे ज्यादा 79.66 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 4,876 मतदाताओं में से 3,884 ने मतदान किया। वहीं वार्ड नंबर 60 में सबसे कम 49.63 प्रतिशत मतदान हुआ। इस वार्ड में कुल 5,154 मतदाता थे, जिनमें से 2,558 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

सबसे ज्यादा मतदान वाले वार्ड
वार्ड 1 - 79.66 प्रतिशत
वार्ड 3 - 79.17 प्रतिशत
वार्ड 26 - 77.52 प्रतिशत
वार्ड 70 - 77.38 प्रतिशत
वार्ड 2 - 76.69 प्रतिशत
वार्ड 24 - 75.49 प्रतिशत

ये भी पढृें: राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम: जयपुर से जोधपुर तक दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर, अजमेर की क्या रहेगी स्थिति?
 
सबसे कम मतदान वाले वार्ड
वार्ड 60 - 49.63 प्रतिशत
वार्ड 66 - 49.99 प्रतिशत
वार्ड 8 - 52.25 प्रतिशत
वार्ड 67 - 52.53 प्रतिशत
वार्ड 61 - 53.54 प्रतिशत
वार्ड 44 - 53.70 प्रतिशत

2021 के मुकाबले 3.29 प्रतिशत कम मतदान
भीलवाड़ा नगर निगम के वर्ष 2021 के चुनाव में 67.13 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार यह आंकड़ा घटकर 63.84 प्रतिशत रह गया। यानी पांच साल बाद हुए नगर निगम चुनाव में मतदान प्रतिशत में 3.29 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इस लिहाज से इस बार मतदाताओं का मतदान के प्रति उत्साह पिछले चुनाव की तुलना में कम दिखाई दिया।


सड़क, नाली, सफाई और पेयजल रहे प्रमुख मुद्दे
नगर निगम चुनाव के दौरान शहर में कई स्थानीय मुद्दे प्रमुखता से उठे। इनमें सड़क, नाली, सफाई व्यवस्था, सीवरेज, पेयजल, बिजली, जलभराव, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण जैसे मुद्दे शामिल रहे।

शहर के कई हिस्सों में खराब सड़कों और नालियों की समस्या को लेकर मतदाताओं में नाराजगी दिखाई दी। सफाई व्यवस्था और कचरा निस्तारण भी चुनावी चर्चा का प्रमुख विषय रहा। इसके अलावा पेयजल आपूर्ति, शहर में बढ़ता यातायात दबाव और पार्किंग की समस्या भी मतदाताओं के बीच चर्चा में रही। कई वार्डों में स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों की स्थिति और पिछले बोर्ड के कामकाज को लेकर भी प्रत्याशियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप हुए। मतदाताओं के सामने वार्ड की मूलभूत सुविधाओं के साथ शहर के समग्र विकास का मुद्दा भी रहा।

भीलवाड़ा- एक नजर में
कुल वार्ड- 70
कुल मतदाता- 2,96,682
मतदान करने वाले मतदाता- 1,89,390
कुल मतदान- 63.84 प्रतिशत
2021 में मतदान- 67.13 प्रतिशत
पिछली बार से कमी- 3.29 प्रतिशत
सबसे ज्यादा मतदान- वार्ड 1 में 79.66 प्रतिशत
सबसे कम मतदान- वार्ड 60 में 49.63 प्रतिशत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed