फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bhartpur: Suspecting an affair with brother-in-law, angry husband hit wife's head, woman died during treatment

Bhartpur: जीजा से अफेयर के शक में गुस्साए पति ने बेड के कोने पर मारा पत्नी का सिर, उपचार के दौरान महिला की मौत

Sun, 04 Aug 2024 10:32 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 04 Aug 2024 10:32 PM IST
सार

जिले के ब्रह्मबाद गांव में दिनभर मोबाइल पर बात करते रहने के कारण गुस्साए पति ने झगड़े में पत्नी का सिर बेड पर दे मारा। गंभीर रूप से घायल पत्नी की बयाना अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पति को शक था कि महिला का उसके जीजा के साथ अफेयर है और वह उसी से फोन पर बात करती रहती है।

विज्ञापन
Bhartpur: Suspecting an affair with brother-in-law, angry husband hit wife's head, woman died during treatment
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के रुदावल थाना क्षेत्र के गांव ब्रह्मबाद में आज मोबाइल पर बहुत ज्यादा बात करने से नाराज पति ने पत्नी का सिर बेड पर दे मारा, जिससे पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल हालत में महिला के जेठ ने उसे बयाना अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पति को शक था कि उसकी पत्नी का अपने जीजा से अफेयर है और वह उसी से दिनभर मोबाइल पर बात करती रहती है।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही रुदावल थाना पुलिस बयाना अस्पताल पहुंची और आरोपी पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। रूपवास सीओ श्वेता पाठक भी बयाना सीएचसी पहुंच गईं और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतका रेणु  (30) पत्नी नरेंद्र जाटव के शव को सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया है साथ ही मृतका के परिजनों को सूचना दे दी है, उनके आने पर ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


रुदावल थाने के एएसआई भरतलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार सुबह नरेंद्र की पत्नी रेणु फोन पर किसी से बातचीत कर रही थी। इसी बातचीत को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया और झगड़े में दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल तोड़ दिए। इसी दौरान गुस्से में नरेंद्र ने अपनी पत्नी का सिर बेड के कोने पर दे मारा, जिससे रेणु गंभीर घायल हो गई और उसके जेठ टीकम ने गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। नरेंद्र को शक था कि उसकी पत्नी रेणु का अपनी ममेरी बहन के पति से अफेयर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की मौत के बाद आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतका फरीदाबाद के रामनगर की रहने वाली है। उसकी मौत की सूचना परिजनों को दे दी है, पीहर पक्ष के आने पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मृतका का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।


मृतका के पति नरेंद्र का कहना है कि उसकी रेणु से पांच साल पहले मुलाकात हुई थी और उसने कोर्ट मैरिज की थी लेकिन शादी के बाद से ही पत्नी अधिकतर पीहर में रहती थी और उसने दो बार अपनी मां के कहने पर फरीदाबाद में गर्भपात भी कराया था। उसका अपने जीजा से अफेयर था और वह हमेशा उसी से बात करती रहती थी। इसी बात को लेकर दोनों बीच विवाद हुआ था, जिसमें गलती से उसका सिर बेड के कोने से टकरा गया और उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed