{"_id":"64fe7fc9b7d452f5600184f3","slug":"women-beaten-up-when-prevented-from-taking-possession-of-land-in-bharatpur-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: सिर फोड़ा, हाथ तोड़े...दो बहनों पर लाठी से अंधाधुंध वार, चिकसाना में अपनी जमीन बचाने गई थी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: सिर फोड़ा, हाथ तोड़े...दो बहनों पर लाठी से अंधाधुंध वार, चिकसाना में अपनी जमीन बचाने गई थी महिलाएं
Mon, 11 Sep 2023 08:18 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 11 Sep 2023 08:18 AM IST
सार
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें व्यक्ति दो बहनों पर अंधाधुंध लाठियां चलाते हुए नजर आ रहा है। आरबीएम अस्पताल में दोनों बहनों को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
भरतपुर के चिकसाना थाना इलाके में एक व्यक्ति ने दो महिलाओं की लाठियों से बड़ी बेहरमी से पिटाई कर डाली। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें व्यक्ति दो बहनों पर अंधाधुंध लाठियां चलाते हुए नजर आ रहा है। आरबीएम अस्पताल में दोनों बहनें भर्ती हैं। दोनों महिलाओं के भाई ने चिकसाना थाने में मामला दर्ज करवा दिया है। घटना सात सितंबर की है। तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
बहनेरा के रहने वाले रवि ने बताया कि उनकी दारापुर में पुश्तैनी जमीन है। जिस पर गांव का ही वीरेंद्र कब्ज़ा करना चाहता है। रवि सात सितंबर को काम से लौट कर दारापुर वाली जमीन पर पहुंचा। जहां वीरेंद्र जमीन पर पत्थर जमाकर कब्ज़ा कर रहा था। जब रवि ने वीरेंद्र को जमीन पर कब्ज़ा करने से रोका, तो वीरेंद्र नहीं माना और जातिसूचक शब्द बोलकर रवि को वहां से भगा दिया। तब रवि ने अपने घर बहनेरा में फोन कर घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया। घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद रवि की दो बहनें रेखा और राखी करीब 7 बजकर 30 मिनट पर दारापुर गांव पहुंच गईं।
विज्ञापन
रेखा और राखी जमीन पर वीरेंद्र द्वारा जमाई गई ईंटों को हटाने लगीं। तभी गांव के वीरेंद्र गुर्जर, विक्रम, लोकेन्द्र,अशोक और निरंजन गालियां और जातिसूचक शब्द बोलते हुए वहां आ गए। सभी के हाथों में लाठी-डंडे थे। आते ही सभी लोगों ने राखी और रेखा पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। घटना में राखी के सिर में डंडा लगने से चोट आई है और उसके हाथ की उंगली भी टूट गई हैं।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक जब रेखा और उसके भाई रवि ने राखी को बचाने की कोशिश की, तो उन लोगों ने रवि और रेखा को भी पीटा। दोनों बहनें और रवि के शरीर पर कई जगह चोटें आईं हैं। जब आसपास के लोगों ने चिल्लाने की आवाज सुनी, तो वह मौके पर पहुंचे। तभी वीरेंद्र और उसके साथी वहां से भाग गए। रवि ने दोनों बहनों को आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया है।