फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Woman injured in stone pelting between two sides over road dispute in Bharatpur

Bharatpur: रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में पथराव में महिला घायल, व्यक्ति के पैर में मारी गोली

Tue, 01 Aug 2023 07:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 01 Aug 2023 07:29 PM IST
सार

भरतपुर के मथुरा गेट इलाके में रास्ते को लेकर दो पक्षों में पथराव हो गया। हमले में एक महिला घायल हो गई। इसी दौरान नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर व्यक्ति के पैर में गोली मार दी।

विज्ञापन
Woman injured in stone pelting between two sides over road dispute in Bharatpur
हमले की जानकारी देता घायल व्यक्ति। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में मकान के पीछे गेट निकालने को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पथराव में मोहन की पत्नी घायल हो गई, जिसे आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बाद दोनों पक्ष मथुरा गेट थाने में एक दूसरे के खिलाफ शिकायत करवाने पहुंचे। इस दौरान मोहन घर पर था। तभी मोहन के घर पर करीब 6 लोग मुंह पर कपड़ा बांध कर आए और मोहन के पैर में गोली मारकर फरार हो गए।

विज्ञापन


मोहन ने बताया कि ओंकार का मकान बन रहा है। वह पीछे की तरफ से मकान का गेट निकालना चाहता है, जो गलत है। वह उसका विरोध कर रहे हैं। आज सुबह दोनों पक्षों में गेट न निकालने को लेकर जमकर पथराव हुआ। यह पूरी घटना ओंकार के घर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना में मोहन की पत्नी को चोट आई है। उसे आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


घटना के बाद दोनों पक्ष मथुरा गेट थाने में मामला दर्ज करवाने पहुंचे। उस दौरान मोहन सिंह अपने घर पर था। तभी मोहन सिंह के घर करीब छह बदमाश आए उन्होंने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। उन्होंने मोहन सिंह के घर के बाहर से मोहन सिंह को आवाज दी, जैसे ही मोहन सिंह घर के बाहर आया तभी बदमाशों ने मोहन सिंह के पैर में गोली मार दी, जिसमें मोहन सिंह घायल हो गया। मोहन सिंह ने फोन कर अपने परिवार वालों को घटना के बारे में बताया। तब मोहन सिंह के परिवार के लोग थाने से घर पहुंचे। उन्होंने मोहन सिंह को आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed