फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Wife gives milk to husband mixed with poisonous substance, death

Bharatpur News: पत्नी ने पति को दूध में मिलाकर दिया जहर

Fri, 29 Dec 2023 12:33 AM IST
Bharatpur bureau भरतपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Wife gives milk to husband mixed with poisonous substance, death
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी भरतपुर। 7 जन्मों का साथ निभाने का वादा कर आयी पत्नी ने पति को दूध में विषाक्त पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बाद में बच्चों को साथ लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। जिला आरबीएम अस्पताल में उपचार के दौरान पति की मौत हो गई। पुलिस ने अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन


मामला नदबई थाना क्षेत्र का है। 35 वर्षीय भाग सिंह पुत्र मलखान निवासी नहरौली-सिकंदरा, थाना बयाना की शादी 5 साल पूर्व आरती से हुई थी। शादी के कुछ साल बाद ही भाग सिंह पत्नी के साथ बयाना से नदबई आकर रहने लगा था। यहां वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उस पर तीन बच्चे हैं। इनमें दो लड़के और एक लड़की है। बयाना थाने के हेड कांस्टेबल सोरन सिंह ने बताया कि थाने पर सूचना मिली कि एक व्यक्ति की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई है। अस्पताल पहुंची पुलिस को मृतक की बहन राजकुमारी और जीजा जवाहर सिंह ने मामले की जानकारी दी। जवाहर सिंह ने बताया कि साले भागसिंह के नदबई स्थित किराए के मकान के सामने रहने वाले एक व्यक्ति के घर पर उसका एक रिश्तेदार आता था। इससे साले की पत्नी के प्रेम संबंध हो गए।
विज्ञापन


इसकी जानकारी जब भाग सिंह को हुई तो तीन दिन पहले दंपती में झगड़ा भी हुआ था। इसी बात पर आरती के माता-पिता ने साले के पिता मलखान सिंह को धमकी दी थी। इससे उत्तेजित भागसिंह ने पत्नी की पिटाई कर दी। इससे क्षुब्ध होकर पत्नी ने बृहस्पतिवार की सुबह दूध में विषाक्त पदार्थ मिलाकर पति को पिला दिया। इसके बाद बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ भाग गई। मृतक को उल्टी होने पर मकान मालिक ने उसे सूचना दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर साले को नदबई स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर स्थिति में जिला आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं एक वीडियो भी पुलिस को मिला है। इसमें भाग सिंह नदबई अस्पताल से भरतपुर जिला अस्पताल रेफर किए जाने के दौरान पत्नी आरती के द्वारा जहर देने की बात कह रहा है। इस संबंध में परिजन ने पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed