फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Two teenagers drowned in Gambhiri river, search underway

Bharatpur News: गंभीरी नदी में दो किशोर डूबे, हो रही तलाश

Tue, 06 Aug 2024 04:56 AM IST
Bharatpur bureau भरतपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
भरतपुर। जिले के बयाना थाना क्षेत्र के गांव खिरकवास में गंभीरी नदी में नहाने गए 4 किशोरों में से 2 डूब गए। इन्हें ग्रामीणों व एसडीआरएफ की मदद से तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार शाम को गांव के अवधेश (17), सौरभ (15), लवकुश (15) और हेमेश (16) नदी में नहाने गए थे। चारों बच्चे नहाते वक्त अचानक नदी में डूबने लगे। शोर सुनकर पास में मौजूद ग्रामीण दौड़े। इन लोगों ने हेमेश व लवकुश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं अवधेश और सौरभ तेज बहाव के चलते लापता हो गए। सूचना पाकर एसडीएम बयाना राजीव शर्मा और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


देर रात तक ग्रामीण एसडीआरएफ की टीम की मदद से दोनों किशोरों ढूंढने में जुटे रहे। कुछ दिन पूर्व ही करौली जिले के पांचना बांध से तीन गेट खोलकर गंभीरी नदी में पानी छोड़ा गया है। इस वजह से बयाना क्षेत्र से आगे तक गंभीरी नदी में पानी पहुंच गया है। नदी में पानी की आवक को देखते हुए प्रशासन की ओर से बयाना और रूपवास के करीब दो दर्जन गांवों में नदी से दूर रहने की चेतावनी भी जारी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed