फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Troubled by blackmailing, a 15-year-old teenager committed suicide by hanging himself.

Bharatpur News: ब्लैकमेलिंग से परेशान 15 वर्षीय किशोर ने फंदा लगाकर जान दी

Sat, 16 Mar 2024 01:25 AM IST
Bharatpur bureau भरतपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
धौलपुर। शहर के कोतवाली इलाके की आवासन मंडल कॉलोनी में 15 वर्षीय किशोर ने बीती रात फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आत्महत्या करने से पहले किशोर ने सुसाइड नोट लिखा है। इसमें किशोर ने करीब आधा दर्जन लोगों पर ब्लैकमेलिंग करने का आरोप लगाया है। पिता ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन


बाड़ी रोड स्थित काॅलोनी निवासी 10वीं कक्षा के छात्र शुभम मीणा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को जिला अस्पताल में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस थाने में आरक्षी-चालक के पद पर तैनात मृतक के पिता रामनाथ मीणा ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ उसके पुत्र को ब्लैकमेल कर आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


इसमें अर्पित शर्मा, आकाश कुशवाह, गौरव पोसवाल, अमन त्यागी तथा धीरज खटीक को नामजद किया गया है। प्राथमिकी के मुताबिक शुभम मीणा को कुछ लोग वर्ष 2022 से एक लड़की के साथ फोटो एडिट कर ब्लैकमेल कर रहे थे। आरोपियों ने शुभम से करीब 37 हजार रुपये ले लिए थे। इस मामले में तत्कालीन समय में कोतवाली थाने में शिकायत भी दी गई, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद फिर से आरोपियों ने उनके बेटे को परेशान करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोपियों ने 13 मार्च को उसे घर में अकेला पाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। आरोपी घर से 70 हजार नकद, 6 तोला सोना एवं 20 चांदी के सिक्के सहित करीब 5 लाख रुपये के गहने ले गए। शुभम ने लौटने पर माता-पिता को घटना के बारे में जानकारी दी। मामले से आहत होकर बीती देर रात करीब डेढ़ बजे शुभम ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली प्रभारी प्रमेंद्र रावत ने बताया कि मृतक के पिता रामनाथ मीणा द्वारा कोतवाली में नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।


तो बच जाती जान
बताते चलें कि मृतक शुभम मीणा आवासन मंडल काॅलोनी के पास में एक निजी स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र था। मूलत: नादनपुर थाना इलाके के गांव कुरगमां निवासी रामनाथ मीणा नौकरी तथा बच्चों की पढ़ाई के लिए आवासन मंडल कॉलोनी के सेक्टर नंबर 6 में रह रहे हैं। शुभम तीन भाई हैं।


दो बड़े भाई बृजेश और देवेश नर्सिंग की पढ़ाई कर चुके हैं। शुभम माता-पिता के साथ धौलपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। पिता रामनाथ मीणा का कहना है कि वर्ष 2022 में जब बेटे के साथ पहली बार ब्लैकमेलिंग की गई थी, तब अगर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेती, तो शायद आज बेटे की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed