{"_id":"67acf587eafac0ab3f0458a1","slug":"three-bike-riders-died-in-a-vehicle-collision-bharatpur-news-c-159-1-dol1001-102428-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत
विज्ञापन
धौलपुर। आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार दोपहर सड़क हादसे में एक बालिका सहित तीन की मौत हो गई। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में वाहन द्वारा बाइक को टक्कर मारने की बात सामने आई है। बाइक सवार बालक बच गया। पुलिस सीसीटीवी की मदद से वाहन की तलाश में जुटी है।
फिरोजपुर निवासी विकास अपनी भाभी नत्थो देवी को लेकर बाइक से मनियां थाना इलाके के गांव डंडोली जा रहा था। बाइक पर परिवार की बालिका अनुष्का तथा बालक बल्लन भी साथ थे। चंद्रा पेट्रोल पंप के पास किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार 23 वर्षीय विकास पुत्र राकेश, 21 वर्षीय नत्थो देवी पत्नी सोनू तथा 8 वर्षीय अनुष्का पुत्री प्रताप की मौके पर ही मौत हो गई। 2 वर्षीय बल्लन पुत्र सोनू सकुशल बच गया। मनियां थाना पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करा उन्हें परिजन को सौंप दिया। पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।