{"_id":"66f1f7afd10b7e929e04ca34","slug":"the-wall-of-the-house-collapsed-mother-and-son-died-daughter-injured-bharatpur-news-c-29-1-mtr1013-293358-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: मकान की पट्टी टूटकर गिरी, मां-बेटे की मौत, बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: मकान की पट्टी टूटकर गिरी, मां-बेटे की मौत, बेटी घायल
विज्ञापन
भरतपुर - टूटकर गिरी मकान की पट्टी
भरतपुर। सेवर थाना क्षेत्र के स्टेडियम नगर कॉलोनी में सोमवार को एक मकान की पट्टी टूटकर नीचे गिर पड़ीं। मलबे में दबने से मां और बेटे की मौत हो गई। वहीं बेटी गंभीर रूप से घायल है। घायल को आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। बेटा घर का इकलौता चिराग था।
सेवर थाना प्रभारी अनिल जसोरिया ने बताया कि सुबह करीब 10.15 बजे सुरेश के मकान की पट्टी टूट कर गिर पड़ीं। पट्टियों के नीचे दबने से रीना (35) पत्नी सुरेश और हितेश (10) पुत्र सुरेश की मौत हो गई। जबकि 12 वर्षीय बेटी वर्षा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल का आरबीएम अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिए। सुरेश ठेला लगाता है। सुबह वह बाजार चला गया। हादसे के दौरान दो बेटी घर के बाहर खेल रहीं थीं। जिस जगह हादसा हुआ है वहां बरसात का पानी भरा हुआ है। पड़ोस में एक मकान का निर्माण कार्य भी चल रहा है। जलभराव से हादसे की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
आर्थिक सहायता दिलाने के लिए सीएम को लिखा पत्र
विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलवाने की मांग की। डॉ. गर्ग ने आरबीएम अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी से घायल बालिका वर्षा के इलाज के बारे में जानकारी ली और उचित इलाज के प्रबंध करने को कहा। नगर निगम आयुक्त से वार्ता की। मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बताया कि पीड़ित सुरेश को आर्थिक सहायता दिलवाने की मांग रखी।