{"_id":"64f0da4e8f15f453d909ea76","slug":"the-miscreant-jumped-from-the-train-with-handcuffs-and-constable-bharatpur-news-c-159-1-dol1001-458-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: हथकड़ी व सिपाही सहित ट्रेन से कूदा बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: हथकड़ी व सिपाही सहित ट्रेन से कूदा बदमाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौलपुर। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के सराय छोला थाना इलाके में अदालत में पेशी के बाद धौलपुर वापस लाया जा रहा आरोपी हथकड़ी सहित ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। आरोपी ने फरार होते समय पुलिस के सिपाही को भी धक्का देकर ट्रेन से नीचे गिरा दिया। मध्यप्रदेश की मुरैना एवं धौलपुर जिला पुलिस आरोपी की तलाश कर रहे हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक ओपी मीणा ने बताया कि वाहन चोरी के मामले में धौलपुर जिला कारागृह में बंद अजीत उर्फ बनिया गुर्जर को मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की अदालत में बृहस्पतिवार को पेशी पर ले जाया गया था। पेशी के बाद अमृतसर-विलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन से चालानी गार्ड लक्खोराम की टीम अजीत उर्फ बनिया को धौलपुर लेकर लौट रही थी। शाम करीब चार बजे धौलपुर से पूर्व मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के सरायछोला थाना क्षेत्र में हेतमपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की गति धीमी हुई।
तभी बदमाश अजीत उर्फ बनिया ने चालानी गार्ड को उल्टी आने की बात कही। सिपाही हरदेव सिंह उसे हथकड़ी सहित लेकर ट्रेन के कोच में ही वाशबेसिन पर ले गया। मौका देखकर करीब 21 साल के बदमाश अजीत उर्फ बनिया ने चलती ट्रेन से सिपाही हरदेव सिंह और हथकडी के साथ छलांग लगा दी। चालानी गार्ड ने ट्रेन को रुकवाया तथा बदमाश का पीछा किया, लेकिन उसके बारे में कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक ओपी मीणा ने बताया कि मध्यप्रदेश और राजस्थान पुलिस की कई टीमें फरार बदमाश की तलाश कर रही हैं। बताते चलें कि फरार आरोपी अजीत उर्फ बनिया बाल अपचारी रहा है। उस दौरान बाल संप्रेक्षण गृह से भी वह फरार हो चुका था।