फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   The fair will promote indigenous products

Bharatpur News: मेले से मिलेगा स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा

Tue, 18 Feb 2025 12:19 AM IST
Bharatpur bureau भरतपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
The fair will promote indigenous products
बृज उद्योग हस्तशिल्प एवं स्वयंसिद्धा मेले का उद्घाटन करते डीएम
भरतपुर। संभाग स्तरीय बृज उद्योग हस्तशिल्प एवं स्वयंसिद्धा मेले का उद्घाटन सोमवार को ग्रामीण हाट, कम्पनी बाग में जिलाधिकारी डॉ. अमित यादव ने फीता काटकर किया। मेले में प्रदेश के सभी जिलों के लघु उद्योग, दस्तकार एवं हस्तशिल्प के गुणवत्तापूर्ण उत्पाद 23 फरवरी तक उचित दरों पर मिल सकेंगे।
विज्ञापन


डॉ. यादव ने कहा कि मेले से स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा मिलने के साथ दस्तकारों को आर्थिक संबल मिल सकेगा। उन्होंने विभागों एवं बैंकों द्वारा लगाई स्टॉलों पर योजनाओं से आमजन को लाभान्वित करने की बात कही। डीएम ने प्रत्येक स्टॉल पर जाकर उत्पादों का अवलोकन कर जानकारी ली।
विज्ञापन


महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र सीएम गुप्ता ने बताया कि मेले में राजस्थान के हस्तशिल्पी अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। लघु उद्योग भारती महिला शाखा की अध्यक्ष कविता गोयल, सचिव हरप्रीत कौर, ब्रज उद्योग संघ के संरक्षक राधेश्याम गोयल, अध्यक्ष विनीत अग्रवाल, फोर्टी अध्यक्ष अनुराग गर्ग, क्षेत्रीय प्रबंधक रीको एनके वर्मा, जिला उद्योग अधिकारी सूर्यकांत पाण्डेय, एलडीएम प्रशांत कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed