फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Teacher killed in car and scooty collision in Bharatpur Rupwas

Bharatpur: रूपवास में कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, हादसे में टीचर की मौत, कार छोड़कर भागा चालक

Mon, 31 Jul 2023 01:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 31 Jul 2023 01:05 PM IST
सार

उच्चैन के एक स्कूल में पढ़ाने के जाते समय हुआ हादसा। कार सवार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे से 27 वर्षीय शिक्षक जयपाल की मौत हो गई।

विज्ञापन
Teacher killed in car and scooty collision in Bharatpur Rupwas
टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त स्कूटी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भरतपुर के रूपवास थाना इलाके में स्कूल जा रहे टीचर को एक कार ने टक्कर मार दी, जिसमें टीचर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ड्राइवर समेत कार सवार लोग कार छोड़कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने टीचर के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे ASI चतुर्भुज सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि शुक्ल पेट्रोल पंप के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने से टक्कर हुई है। जिसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। वहां एक व्यक्ति का शव सड़क पर पड़ा हुआ था। जब शव की तलाशी ली तो उसके मोबाइल कवर पर नाम जयपाल निवासी हाजीपुर सैपऊ लिखा हुआ था। 
विज्ञापन


जानकारी करने पर पता लगा कि जयपाल उम्र 27 उच्चैन के एक स्कूल में पढ़ाने के लिए जा रहा था। तभी सामने से आ रही एक कार ने जयपाल की स्कूटी को टक्कर मार दी, जिसमें जयपाल की मौके पर ही मौत हो गई। कार में बैठे लोग कार को छोड़कर फरार हो गए। जयपाल के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed