फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Taxi driver beaten to death

Bharatpur News: रेल पटरी पर मिला युवक का सिर कटा शव

Thu, 07 Mar 2024 12:30 AM IST
Bharatpur bureau भरतपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
भरतपुर। बयाना के सदर थाना इलाके के गांव कारबारी में करौली के टैक्सी चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल है। दोनों युवक करौली से एक शादी समारोह में आए थे।
विज्ञापन


मंगलवार शाम गांव कारबारी में बहनों से मिलने के बाद शादी समारोह में वापस लौट रहे थे। आरोप है इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर नामजदों ने उनका अपहरण कर लिया। महावीरजी इलाके में ले जाकर उनकी पिटाई की। घटना से आक्रोशित परिजन ने हिंडौन-करौली मार्ग स्थित गुड़ला गांव पर जाम लगा दिया। सूचना पर बयाना सदर थाना पुलिस पहुंची और परिजन को समझाकर जाम खुलवाया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। परिजन युवक के शव को करौली ले गए।
विज्ञापन


करौली के गांव बल्लू पुरा निवासी टैक्सी चालक दौलत सिंह (20) अपने चचेरे भाई लोकेश के साथ मंगलवार को करौली से नांगल दुर्गसी एक शादी समारोह में आया था। शादी समारोह में खाना खाकर दोनों भाई टैक्सी लेकर बयाना के गांव कारबारी निवासी अपनी दो बहनों के यहां मिलने आए थे। बहनों से मिलने के बाद दोनों वापस शादी समारोह में बरात की विदाई के लिए जा रहे थे। परिजन का आरोप है कि इसी दौरान पीलूपुरा-कारबारी शहीद स्मारक के पास पुरानी रंजिश के चलते करौली के ही होतम सिंह और उसके परिवार के लोगों ने दौलत और लोकेश का अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों भाइयों की महावीरजी इलाके में ले जाकर बुरी तरह पिटाई की। अपहरण की सूचना परिजन ने पुलिस को देकर दोनों की खोजबीन शुरू कर दी। रात करीब 2 बजे दोनों भाई गंभीर हालत में महावीरजी के पटौदा गांव के पास मिले। महावीरजी से करौली लाते समय रास्ते में दौलत सिंह ने दम तोड़ दिया। सदर थाना एसएचओ रामदीन शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना पर करौली पहुंचे। युवक के परिजन ने नामजद लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed