{"_id":"654bccea078f99d5630d6d6c","slug":"sarafs-three-murderers-arrested-in-encountersarafs-three-murderers-arrested-in-encounter-bharatpur-news-c-29-1-agr1017-157466-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: मुठभेड़ में सराफ के तीन हत्यारोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: मुठभेड़ में सराफ के तीन हत्यारोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मुठभेड़ में सराफ के तीन हत्यारोपी गिरफ्तार
- हाथ-पैर में गोली लगने से दो घायल, तीनों बदमाश आगरा के निवासी
- आगरा से चुराई बाइक का वारदात में किया इस्तेमाल
संवाद न्यूज एजेंसी
भरतपुर। बयाना में 28 अक्तूबर को सराफ साहिल उर्फ मन्नी से लूट व उसकी हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो बदमाश मुठभेड़ में पकड़े गए। इनके हाथ-पैर में गोली लगी है। तीनों गंभीर आपराधिक प्रवृति के हैं। इनके खिलाफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि सराफ से लूट व हत्या के बाद से ही पुलिस की टीमें तीनों आरोपियों की तलाश में जुट गईं थीं। 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों की पहचान की गई। वारदात को अंजाम देने के लिए जिस मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया था वह आगरा(उप्र) के सेवला जाट से घटना से एक दिन पहले ही चुराई गई थी।
भरतपुर की पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश पुलिस की साइबर टीम के साथ मिलकर आरोपियों की पहचान की। सबसे पहले आगरा क्षेत्र से आरोपी कान्हा निवासी सूबेदार का पुरा थाना खेडा राठौर जिला आगरा को पकड़ा गया। उससे पूछताछ में आरोपी श्यामवीर और सुखवीर की पहचान हुई। आगरा के थाना खेड़ा राठौर के सूबेदार पुरा निवासी श्यामवीर के बारे में जानकारी जुटाई गई। इसी जानकारी मिली कि आरोपी श्यामवीर अपनी कार से दौसा निवासी अपने मित्र से मिलने के लिए धौलपुर से वाया भरतपुर होकर जा रहा है। एएसआई जितेंद्र ने पुलिस टीम के साथ आरोपी का पीछा किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवई में आरोपी के हाथ और पैर में गोली लगी। उसे आरबीएम अस्पताल में भर्ती कर उपचार कराया गया।
विज्ञापन
इसी तरह आगरा के खेड़ा राठौर निवासी दूसरे आरोपी सुखवीर के बारे में जानकारी मिली कि वह मोटरसाइकिल से बसेड़ी से बयाना की तरफ जा रहा है। घेराबंदी की गई तो उसने बयाना क्षेत्र गढ़ी बाजना में कोट पुलिया के पास पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। आरोपी को पकड़कर अस्पताल में उपचार कराया गया।
श्यामवीर के खिलाफ 23 मामले हैं दर्ज
एसपी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से कार, मोटर साइकिल, दो तमंचे, दो कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी श्यामवीर के खिलाफ आगरा जिले के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, डकैती आदि के 23 मामले दर्ज हैं। वहीं सुखबीर के खिलाफ भी गंभीर प्रवृत्ति के 10 मामले दर्ज हैं। गौरतलब है कि 28 अक्तूबर की शाम को जिले के बयाना कस्बा निवासी सराफा व्यापारी साहिल उर्फ मन्नी अपनी दुकान से ज्वेलरी के दो बैग लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान तीन बदमाशों ने साहिल को गोली मारकर बैग लूट ले गए। साहिल की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
फोटो कैप्शन पुलिस गिरफ्त में आरोपी