फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   RJ Lok Sabha Polls CM Bhajan Lal says in Bharatpur Congress which gives rise to corruption

RJ LS Polls: भरतपुर में CM भजनलाल बोले- भ्रष्टाचार को जन्म देने वाली कांग्रेस का गरीबों से कोई नाता नहीं

Thu, 11 Apr 2024 05:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 11 Apr 2024 05:49 PM IST
सार

देश में भ्रष्टाचार को जन्म देने वाली कांग्रेस है। सीएम भजनलाल शर्मा बोले, बांसवाड़ा में कांग्रेस हाथ के पंजे का विरोध कर रही। कांग्रेस का गरीबों से कोई नाता नहीं है।

विज्ञापन
RJ Lok Sabha Polls CM Bhajan Lal says in Bharatpur Congress which gives rise to corruption
भरतपुर में सीएम भजनलाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर लोकसभा की कठूमर विधानसभा में गुरुवार को सीएम भजनलाल शर्मा ने एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इसमें अलवर, भरतपुर और डीग जिले के नेता मौजूद रहे। इस दौरान सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने रामलला को काल्पनिक बताया, इसलिए कांग्रेस से राम चले गए। बांसवाड़ा में खुद कांग्रेस हाथ के पंजे का विरोध कर रही है। कांग्रेस ने गरीबी हटाने का सिर्फ नारा दिया, जबकि इनका कांग्रेस से कोई नाता नहीं।

विज्ञापन


सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि कठूमर विधानसभा वह विधानसभा है, जो मन में ठान लेती है तो उस प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने का काम करती है। मैं यहां के एक-एक गांव को जानता हूं। आपने हमेशा बीजेपी का साथ दिया है। जब-जब आपकी कोई बात आई है तो बीजेपी के नेताओं ने कठूमर की हर बात रखने का काम किया है। 2014 से पहले इस देश की स्थिति क्या थी। कांग्रेस की सरकार में आये दिन घोटाले होते थे। लोगों के मन में यह जिज्ञासा पैदा होने लग गई की इस देश का क्या होगा। यही नहीं आये दिन आतंकी आते थे, किसी बड़े शहर में बम फोड़कर चले जाते थे। 2014 के बाद ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। पीएम मोदी के नेतृत्व में आतंकियों को उनके घर में सबक सिखाने का काम किया। सीएम ने कहा, कांग्रेस हमेशा तुष्टिकरण के आधार पर चली है। कांग्रेस ने हमेशा जातिवाद के नाम पर काम किया है। भ्रष्टाचार के आधार पर काम किया है। इस देश में भ्रष्टाचार को जन्म देने वाली कांग्रेस सरकार है।
विज्ञापन


बांसवाड़ा में कांग्रेस हाथ के पंजे का कर रही विरोध
कांग्रेस ने रामलला को और अयोध्या को काल्पनिक बता दिया था। राम मंदिर के निमंत्रण को भी ठुकरा दिया। कांग्रेस राम की शक्ति को नहीं जानती। इसलिए कांग्रेस में से भी राम निकल गए। कांग्रेस में कोई कहता है, मैं चुनाव नहीं लड़ना चाहता था। कोई कहता है मुझे जबरदस्ती चुनाव लड़ा दिया। टिकट वापस हो गए। बांसवाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी ने फॉर्म भर दिया। केंद्र की कांग्रेस कह रही है कि फॉर्म वापस लीजिए। प्रत्याशी फॉर्म वापस लेने से मना कर रहा है। जब प्रत्याशी ने फॉर्म वापस नहीं लिया तो, कांग्रेस अपने हाथ का ही विरोध कर रही है। राम को काल्पनिक बताने वाले लोगों से राम निकल चुके हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की राष्ट्रीय संस्कृति को मजबूत करने का काम किया है। हमारे सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ाने का काम किया है। कांग्रेस ने रामलला के निमंत्रण को ठुकराया। 5 सौ सालों से रामलला टेंट के अंदर रह रहे थे। पांच सौ सालों की गुलामी चंद सेकेंड में समेटने वाले पीएम नरेंद्र मोदी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमने घोषणा पत्र में कहा था कि, पूर्ण बहुमत की सरकार आएगी तो राम मंदिर का निर्माण करेंगे। कांग्रेस कहती थी यह जुमला है। हम कहते थे रामलला आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे। कांग्रेस कहती थी तारीख नहीं बताएंगे। हमने तारीख भी बताई और निमंत्रण भी दिया। 22 जनवरी को अयोध्या के भव्य मंदिर में रामलला विराज गए। काशी विश्वनाथ का कॉरिडोर बनाया गया। चारों धामों पर जाने में कितनी दिक्कत होती थी। पीएम ने जब निर्माण करवाया तो बड़ी सुगमता के साथ जाते हैं।

कांग्रेस का गरीबों से कोई नाता नहीं
2014 के बाद देश परिवर्तन देखने को मिला है। गरीब के नाम पर वोट मांगने वाली कांग्रेस है। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी गरीबी हटाओ का नारा देती थी। उन्होंने सिर्फ नारा दिया लेकिन, इनका गरीब से उनका कोई नाता नहीं रहा। इन्होंने सिर्फ जुमलेबाजी की और झूठ और लूट की दुकान खोलने का काम किया। 2014 के बाद देश में परिवर्तन देखा है दुनिया में भारत का बढ़ता हुआ सम्मान, गरीब कल्याण की योजनाएं और देश का विकास आपने देखा है। हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलना यह पीएम नरेंद्र मोदी का सपना था। दिल्ली-मुंबई हाईवे का विकास पीएम की सोच है। अब सिर्फ 12 घंटे में दिल्ली से मुंबई आदमी पहुंच जाता है।

90 दिन में संकल्प पत्र के 40 प्रतिशत वादों को पूरा किया
आचार संहिता लगने से पहले हमें 90 दिन काम करने का मौका मिला था। 90 दिन के अंदर संकल्प पत्र के वादों को 40 से 45 प्रतिशत तक पूरा किया है। किसान के दर्द को वही समझेगा जो गरीबी और किसानी से निकला होगा। पीएम नरेंद्र मोदी गरीब के दुख और दर्द को जानते हैं। हमने वादा किया था की हम किसान सम्मान निधि बढ़ाने का काम करेंगे। 6 हजार रुपये किसान सम्मान निधि दी जाती थी। पहली कैबिनेट में किसान सम्मान निधि में 2 हजार बढ़ाने का काम किया गया। हमने MSP बढ़ाने का वादा किया था। गेहूं पर 2275 से बढ़ाकर 24 सौ रुपये कर दिया गया है। पहली कैबिनेट में हमने 125 रुपये बढ़ाने का काम किया है। मार्च में गेहूं की फसल आती है। अगर इसे बाद में बढ़ाते तो, किसान को फायदा नहीं होता। सम्मान निधि में 60 हजार नाम जोड़ने का काम किया गया है। युवाओं की आंखों में आंसू लाने वाले सलाखों के पीछे जायेंगे। किसान अपने बच्चे को कर्ज पर रुपये लाकर पढ़ाता है लेकिन, जब पेपर आउट होता है तो, बेटे और पिता दोनों के सपने टूट जाते हैं। जिन्होंने युवाओं के साथ कुठाराघात किया है, उन्हें किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा।

हमने 85 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है, जो नकल करने वाले थे। अभी वह बच रहे हैं। जो नकल की दुकान खोलकर बैठे हैं। जिन्होंने युवाओं की आंखों में आंसू दिए हैं, वह जेल की सलाखों के पीछे जायेंगे। गैंगस्टर आते थे आतंक फैलाते थे। जब कांग्रेस की सरकार थी। बीजेपी ने गैंगस्टर से सुरक्षा दिलाई। महिलाओं से अत्याचार रोकने के लिए हर थाने में महिला टास्क फ़ोर्स बनाई गई। पुलिस में महिलाओं की नफरी भी बढ़ाई गई।


ERCP का काम हुआ शुरू
पूर्वी राजस्थान कभी पानी से परेशान से रहता था आज पानी के लिए परेशान है। कांग्रेस ने हर घोषणा पत्र में ERCP का जिक्र किया लेकिन, काम नहीं किया। हमने 3 महीने के अंदर ERCP पर समझौता किया है। जिसकी जमीन की पैमाइश भी शुरू हो गई। जमीन अवाप्ति का काम भी शुरू हो गया। 21 जिलों में पीने का पानी और 2 लाख 80 हजार हेक्टेयर सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। राजस्थान की सबसे बड़ी योजना ERCP की योजना होगी। पीएम नरेंद्र मोदी ने यमुना समझौता करने का भी काम किया है। बीजेपी जो वादा करती है वह पूरा करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed