फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   RJ Lok Sabha Chunav: Sachin Pilot says in Bharatpur what will happen if BJP crosses 400

RJ Lok Sabha Chunav: सचिन पायलट बोले- BJP 400 पार हो गई तो सोचो क्या होगा? सवाल करने पर ये देशद्रोही कहते हैं

Tue, 09 Apr 2024 02:36 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 09 Apr 2024 02:36 PM IST
सार

Sachin Pilot: भाजपा वाले 400 पार का नारे दे रहे हैं। जब कांग्रेस के प्रधानमंत्री 400 पार लेकर आए थे तो उन्होंने इस तरह का अहंकार नहीं दिखाया था। उन्होंने कभी नहीं कहा कि मैं देश को भाजपा मुक्त बनाना चाहता हूं।

विज्ञापन
RJ Lok Sabha Chunav: Sachin Pilot says in Bharatpur what will happen if BJP crosses 400
सचिन पायलट का भाजपा पर हमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता सचिन पायलट आज मंगलवार को डीग जिले के खोह इलाके में जनसभा की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी संजना जाटव के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भरतपुर जिला हवा पलटना जानता है। देश अब बदलाव चाहता है। 400 से ज्यादा सीटें लाकर कांग्रेस ने कभी नहीं कहा कि वह देश को भाजपा मुक्त बनाना चाहते हैं। इसलिए, अब बदलाव जरूरी है। 

विज्ञापन


सचिन पायलट ने कहा- लोकसभा चुनाव देश के चुनाव हैं, देश की तकदीर को तय करने वाले चुनाव हैं। हमें बहुत सोच समझकर वोट डालने हैं। हमारा उम्मीदवार भाजपा से बेहतर है। कांग्रेस 140 साल से देश की सेवा कर रही है। 10 साल की केंद्र सरकार की तुलना कर लो और कांग्रेस सरकार की तुलना कर लो, दोनों पार्टियां, दोनों विचारधारा, हर जगह हम आगे हैं। 10 साल में लोग एक ही चीज देख-देख कर थक चुके हैं। भाजपा की सरकार ने इन सालों में देश में ऐसा माहौल बनाया है, जहां प्रतिशोध की राजनीति हो रही है। बदले की भावना से राजनीति हो रही है। विपक्ष की आवाज को कुचलने का काम किया जा रहा है। कांग्रेस के खाते सीज किए गए। चुनावी बॉन्ड के जरिए हजारों करोड़ रुपये भाजपा ने लिए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह इलेक्ट्रोल बांड गैरकानूनी है, उनकी जांच नहीं हो रही।  
विज्ञापन


कांग्रेस 400 से ज्यादा सीटें लाई तो अहंकार नहीं किया था
पायलट ने कहा कि राज्यों के मुख्यमंत्रियों को जेल में बंद किया जा रहा है। विपक्ष के खाते सीज कर दिए। विपक्ष में बात करने वाले के पास इनकम टैक्स, सीबीआई को भेज दो। यह कहां की राजनीति है। 400 पार तो राजीव गांधी भी लेकर आए थे, अब यह 400 पार का नारे दे रहे हैं। जब 400 पार कांग्रेस के प्रधानमंत्री लेकर आए थे तो उन्होंने इस तरह का अहंकार नहीं दिखाया था। उन्होंने कभी नहीं कहा कि मैं देश को भाजपा मुक्त बनाना चाहता हूं। पायलट ने कहा- वे (भाजपा) विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रहे हैं, यह स्वच्छ परंपरा नहीं है। संजना सांसद बनती हैं या नहीं बनती, लेकिन देश में बदलाव जरूरी है। देश में बदलाव करने के लिए हमारा गठबंधन हुआ है। 'इंडिया' एलाइंस के तमाम नेता साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा के पास देश, महंगाई रोजगार के लिए कोई उपाय नहीं है। उनके पास धर्म के अलावा और किसी मुद्दे पर भाषण देने का मतलब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश की संवैधानिक संस्थाओं पर प्रश्न चिन्ह लगा है
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि आज दरार डालने का काम किया जा रहा है। भाई से भाई को लड़ाने का काम किया जा रहा है। सवाल पूछो कि, गैस का सिलेंडर क्यों महंगा बिका, जिसे चुनाव से पहले कम कर दिया गया। पेट्रोल डीजल क्यों महंगा बिक रहा है। हमारे नौजवान बेरोजगार भटक रहे हैं। भाजपा की सीटें 300 पार हो गई थीं, तब उन्होंने क्या काम किया। किसानों के खिलाफ 3 काले कानून बनाए, नोटबंदी कर दी, GST लागू कर दी, मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला जा रहा है। अगर, भाजपा 400 पार गई तो जनता खुद सोच सकती है क्या होगा? उन्होंने कहा कि देश की संवैधानिक संस्थाओं पर प्रश्न चिन्ह लग रहे हैं। यह बहुत चिंता का विषय है। लोकतंत्र का मतलब यह नहीं है कि हमें वोट देने का अधिकार है। लोकतंत्र का मतलब होता है हमारी जवाबदेही तय होनी चाहिए। 147 सांसदों को 1 दिन में निलंबित कर दिया गया और पीछे से कानून बना दिया गया। यह कहां का लोकतंत्र है। हम चाहते हैं देश के अंदर जम्हूरियत मजबूत रहे। लोकतंत्र की जड़ जितनी मजबूत हैं वह वैसी बनी रहें।




सवाल पूछने पर भाजपा देशद्रोही बताती है
पायलट ने कहा कि राहुल गांधी न्याय यात्रा निकालकर लोगों को जोड़ रहे हैं। भाजपा में एक तरफा काम है। भाषण और मन की बात सुनते रहो। दूसरे की सुनने से मतलब नहीं है। सवाल पूछो तो तुम देशद्रोही हो, महंगाई कम क्यों नहीं होती तुम राष्ट्र विरोधी हो, हमने मेनिफेस्टो बनाया उसे कहते हैं यह मुस्लिम मेनिफेस्टो है। यह लोग चर्चा करने से बचते हैं। लोग उन्हीं भाषणों से ऊब चुके हैं। भाजपा भाषण देती है। ये लोग 2047 की बात करते हैं लेकिन, यह नहीं देखते 10 साल में उन्होंने क्या किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed