फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Ritu Banawat joins Shiv Sena

Bharatpur News: ऋतु बनावत शिवसेना में शामिल

Sat, 16 Mar 2024 01:24 AM IST
Bharatpur bureau भरतपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
भरतपुर। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं। भाजपा से बागी और बयाना से निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत एक बार फिर से पार्टी के लिए गले की फांस बन गई हैं। विधायक ऋतु बनावत ने मुंबई में शिवसेना का दामन थाम लिया है। उन्हें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बृहस्पतिवार को अपने निवास स्थान पर शिवसेना में शामिल किया। संभावना जताई जा रही है कि ऋतु बनावत भरतपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं।
विज्ञापन


इससे पहले सियासी गलियारे में कांग्रेस द्वारा ऋतु बनावत को लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाए जाने की अटकलें चल रहीं थीं। कांग्रेस ने कठूमर की संजना को भरतपुर से प्रत्याशी घोषित कर दिया। इसके बाद विधायक ऋतु बनावत ने शिवसेना का दामन थाम लिया। अगर ऋतु चुनावी मैदान में उतरती हैं तो सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना बन जाएगी। इससे पहले विधानसभा चुनाव में बयाना सीट से टिकट न मिलने पर ऋतु बनावत ने भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी। इससे भाजपा को एक सीट का नुकसान पहुंचा था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि विधायक ऋतु बनावत के पति ऋषि बंसल भाजपा में जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। पत्नी को टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था। ऋतु के जीत हासिल करने के बाद समर्थकों को उम्मीद थी कि भाजपा उन्हें पार्टी में शामिल कर प्रदेश में पद देगी। ये अटकलें हवा-हवाई साबित हुईं। अब ऋतु ने शिवसेना में शामिल होकर भाजपा और कांग्रेस के माथे पर लकीरें खींच दी हैं। ऋषि बंसल ने बताया कि विधायक ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि शिवसेना की रीति- नीतियों पर चलकर क्षेत्र के लिए और बेहतर कर पाऊंगी। बयाना-रुपबास की जनता के लिए मेरा समर्पण, निष्ठा और स्नेह निरंतर मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed