{"_id":"66c773ee54e28209b90dfe9f","slug":"rajasthan-young-man-commits-suicide-in-deeg-accused-girlfriend-and-her-family-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: आत्महत्या से पहले युवक ने बनाया वीडियो, पूर्व प्रेमिका और उसके परिवार पर लगाए ये गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: आत्महत्या से पहले युवक ने बनाया वीडियो, पूर्व प्रेमिका और उसके परिवार पर लगाए ये गंभीर आरोप
Thu, 22 Aug 2024 10:53 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, डीग
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, डीग
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 22 Aug 2024 10:53 PM IST
सार
राजस्थान में डीग जिले के नगर थाना इलाके में एक युवक ने आत्महत्या कर लिया। अब उसका एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो आत्महत्या से पहले का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
मृतक युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरतपुर रेंज में डीग जिले के नगर थाना इलाके में एक व्यक्ति ने सुसाइड करने से पहले अपना वीडियो बनाया। इसके अलावा एक सुसाइड नोट भी लिखा। वीडियो और सुसाइड नोट में उसने बताया कि वह इसलिए सुसाइड कर रहा है, क्योंकि उसके खिलाफ धारा-376 का झूठा मुकदमा दर्ज करवाया है। साथ ही उसकी पूर्व में रही प्रेमिका के परिजन और उसके रिश्तेदार मेरे से राजीनामा करने के लिए 20 लाख रुपये की डिमांड कर रहे हैं।
विज्ञापन
मृतक के बड़े भाई मुनफैद निवासी बनेनी धोकला थाना नगर ने पुलिस में शिकायत देते हुए बताया है कि मेरे छोटे भाई यासिब का रामगढ़ इलाके की रहने वाली एक लड़की से प्रेम-प्रसंग था। वह लड़की प्राइवेट हॉस्पिटल में काम करती है। करीब चार साल से दोनों आपस में बात करते थे। मेरे भाई की लड़की और उसकी मां से मुलाकात मेरी मौसी के यहां हुई थी। उसके बाद मेरा भाई लड़की के घर आने जाने लगा।
विज्ञापन
मेरा भाई लड़की और उसके परिवार के लोगों से लगातार बात करने लगा। मेरे भाई ने लड़की को ऑनलाइन और कैश सहित करीब सात लाख रुपये दिए। वह दोनों आपस में शादी करना चाहते थे। मुनफैद ने बताया कि मेरे मामा और लड़की के मामा लक्ष्मणगढ़ थाना इलाके के एक गांव में रहते हैं, जिनका आपस में जमीन विवाद चल रहा है, जिसको लेकर दोनों ने एक दूसरे पर मुकदमा भी दर्ज करवा रखा है।
विज्ञापन
इसी रंजिश को लेकर लड़की के परिजन और उसके रिश्तेदार दोनों की शादी नहीं होने देना चाहते थे। मुनफैद के परिजनों ने 26 जून को सांवलेर गांव थाना पहाड़ी के रहने वाली एक लड़की से तय कर ली थी। उसके बाद यासिब की शादी कर दी गई, जिसके बाद इन सभी लोगों ने मेरे भाई की पूर्व प्रेमिका से रामगढ़ थाने में यासिब और उसके मामा के लड़के साहिल के खिलाफ 376 में मुकदमा दर्ज करवा दिया। उसके बाद सभी लोग यासिब को पैसे ऐंठने के लिए ब्लैकमेल और प्रताड़ित कर रहे थे।
जबकि मेरे भाई यासिब के साथ उसकी पूर्व प्रेमिका भरतपुर, इंदौर, अलवर सहित कई जगह साथ गई और उसी के साथ रही। लड़की के रिश्तेदार और परिजन मेरे भाई पर दबाव बना रहे थे कि जो तेरे मामा ने जमीन विवाद का मुकदमा दर्ज करवाया है, उसमें राजीनामा करवा और अपनी पत्नी को तलाक दे। इसके अलावा हमें 20 लाख रुपये नकद दे, तब हम रिजवाना द्वारा करवाए गए मुक़दमे में राजीनामा करेंगे।
मुनफैद ने बताया कि मेरा छोटा भाई रोजाना इनके हाथ पैर जोड़ता रहा और कहता रहा कि मुझे झूठा मत फंसाओ। लड़की के परिजनों ने मेरे भाई पर इतना दबाव बना दिया कि उसने 21 अगस्त को 2 बजकर 30 मिनट पर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मेरे भाई के कमरे एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें मेरे भाई ने लड़की और उसके रिश्तेदारों के दबाव के कारण आत्महत्या करना लिखा है। आत्महत्या से पहले मेरे भाई ने एक वीडियो भी बनाई थी।