फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Rajasthan News: Used to do online fraud by luring work from home and bundles of notes, now arrested

Rajasthan News: वर्क फ्रॉम होम और नोटों की गडि्डयों का लालच देकर करते थे ऑनलाइन ठगी, अब हुए गिरफ्तार

Sun, 03 Mar 2024 04:03 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 03 Mar 2024 04:03 PM IST
सार

Bharatpur: ऑनलाइन ठगी करने के आरोप में पुलिस ने ऑपरेशन एंटी वायरस के तहत कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकद राशि समेत कई पैन कार्ड और आधार कार्ड भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Rajasthan News: Used to do online fraud by luring work from home and bundles of notes, now arrested
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीग जिले में खोह थाना पुलिस ने ऑपरेशन एंटी वायरस के तहत कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी के आरोप में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 1 लाख 38 हजार रुपए की राशि समेत अन्य दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन


जिला पुलिस अधीक्षक, डीग राजेश मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि खालिद, तस्लीम, रॉबिन, राकिब और जाबिर मेंव को गिरफ्तार कर उनके पास से 16 मोबाइल, 4 एटीएम कार्ड, 4 पैन कार्ड, 8 आधार कार्ड, 1 आरसी एमसी, 1 श्रम कार्ड, 3 पहचान पत्र व 1 लाख 38 हजार रुपये की राशि बरामद की है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों की उम्र 16 से 25 वर्ष के बीच है।
विज्ञापन


जिला पुलिस अधीक्षक मीणा ने बताया कि पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये लोग विभिन्न मोबाइल नंबरों से चैट करके, गाड़ी के पास खड़े होकर फोटो डालकर, नोटों की गड्डियों के फोटो भेजकर, वर्क फ्रॉम होम करके प्रतिमाह रुपये कमाने का लालच देकर, अलग-अलग तरीकों से एप डाउनलोड करवाकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करते हैं। पुलिस पूछताछ करके आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed