{"_id":"65ae422e0ce31bd3c6064804","slug":"rajasthan-news-mahapadav-of-jat-community-continue-11-member-team-will-talk-to-the-govt-committee-today-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: आरक्षण की मांग को लेकर जाट समाज का महापड़ाव जारी, 11 सदस्यीय दल आज सरकारी कमेटी से बातचीत करेग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: आरक्षण की मांग को लेकर जाट समाज का महापड़ाव जारी, 11 सदस्यीय दल आज सरकारी कमेटी से बातचीत करेग
Mon, 22 Jan 2024 03:53 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 22 Jan 2024 03:53 PM IST
सार
Bharatpur: आरक्षण की मांग को लेकर भरतपुर में उच्चैन तहसील के जयचौली गांव में जाट समाज द्वारा महापड़ाव किया जा रहा है। इस संबंध में समाज की 11 सदस्यीय कमेटी जयपुर में सरकार की कमेटी से वार्ता करेगी।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जाट समाज द्वारा आरक्षण की मांग को लेकर भरतपुर के जयचौली गांव में किए जा रहे महापड़ाव के संबंध में आज शाम जाट समाज की 11 सदस्य कमेटी सरकार की 4 सदस्य कमेटी से वार्ता करेगी। उसके बाद कमेटी मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगी। इस मुलाकात के बाद तय किया जाएगा कि आंदोलन किस मोड़ जाएगा।
विज्ञापन
वार्ता के लिए जयपुर रवाना होते हुए आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक नेमसिंह फौजदार ने बताया कि सरकार की ओर से वार्ता का निमंत्रण आया था। इस संबंध में सरकार की 4 सदस्यीय कमेटी के साथ वार्ता होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री से मुलाकात होगी। उन्होंने कहा कि हम आशा करते हैं वार्ता सकारात्मक हो और सरकार आंदोलन को गंभीरता से लेते हुए हमारी मांगों को पूरा करे। उन्होंने कहा, समाज को आरक्षण मिलने पर ही महापड़ाव हटाया जाएगा।
विज्ञापन
सरकार ने जाट समाज की कमेटी से वार्ता के लिए चार सदस्यों की एक कमेटी गठित की है, जिसमें नदबई विधायक जगत सिंह, डीग कुम्हेर विधायक शैलेश सिंह, जलदाय विभाग मंत्री कन्हैयालाल चौधरी और सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत शामिल हैं। यह चार सदस्यों की कमेटी आज शाम जाट समाज प्रतिनिधि सदस्यों से मुलाकात करेगी।
विज्ञापन
जाट समाज की 11 सदस्यीय कमेटी में बयाना विधायक ऋतु बनावत, जाट आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक नेमसिंह फौजदार, दिलीप सिंह समेत अन्य लोग शामिल हैं।