फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Rajasthan News: Education Minister visited English Medium School, children found studying sitting on ground

Rajasthan News: शिक्षामंत्री ने किया महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल का दौरा, जमीन पर बैठकर पढ़ते मिले बच्चे

Sat, 10 Feb 2024 03:52 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 10 Feb 2024 03:52 PM IST
सार

Bharatpur: शिक्षा एवं पंचायती राज्य मंत्री मदन दिलावर ने जिले के गोपालगढ़ स्थित सिविल लाइंस महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वे बच्चों की क्लास में गए और उन्हें पढ़ाया। राज्य मंत्री ने स्कूल में मौजूद टीचर से उनकी शैक्षणिक योग्यता के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन
Rajasthan News: Education Minister visited English Medium School, children found studying sitting on ground
महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल पहुंचे शिक्षामंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर आज अचानक जिले के गोपालगढ़ स्थित महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल पहुंचे और सभी क्लासों का निरीक्षण किया। दौरे के दौरान सर्दी के मौसम में बच्चे मंत्री के सामने ही जमीन पर बिछे फर्श पर बैठकर पढ़ते नजर आए। मंत्री दिलावर ने बच्चों को पढ़ाने के साथ ही बच्चों से कई सवाल भी किए। उन्होंने बच्चों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया और स्कूल में गंदगी को देख तुरंत साफ-सफाई के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्कूल में कुछ कमियां हैं तो कुछ अच्छाइयां भी हैं। स्कूल में शिक्षा का स्तर ठीक है। टीचर भी अच्छा पढ़ा रहे हैं। स्कूल में अनुशासन है, लेकिन यह इंग्लिश मीडियम स्कूल है। इसमें सभी टीचर इंग्लिश मीडियम के होने चाहिए थे। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने महात्मा गांधी स्कूल का टैग तो लगा दिया, लेकिन टीचर नहीं दिए। यह उचित नहीं है।
विज्ञापन


स्कूल में छात्रों के लिए फर्नीचर नहीं होने पर राज्यमंत्री मदन दिलावर ने कहा कि यहां के भामाशाहों से निवेदन करूंगा कि बच्चों के लिए टेबल-कुर्सियों की व्यवस्था करें। हम शिक्षा का प्रबंधन ठीक करने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed