{"_id":"65e95a724719723459039fff","slug":"rajasthan-news-case-of-ragging-in-govt-medical-college-junior-assaulted-college-administration-silent-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: सरकारी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का एक और मामला, जूनियर के साथ की मारपीट, कॉलेज प्रशासन मौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: सरकारी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का एक और मामला, जूनियर के साथ की मारपीट, कॉलेज प्रशासन मौन
Thu, 07 Mar 2024 11:41 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 07 Mar 2024 11:41 AM IST
सार
Bharatpur: जिले के जगन्नाथ पहाड़िया मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर रैगिंग का मामला सामने आया है। यहां सीनियर्स ने रैगिंग के लिए जूनियर को देर रात आने के लिए कहा और नहीं जाने पर दूसरे दिन उसके रूम पर जाकर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
जगन्नाथ पहाड़िया मेडिकल कॉलेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरतपुर के जगन्नाथ पहाड़िया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर रैगिंग का मामला सामने आया है। यहां सीनियर ने जूनियर स्टूडेंट को देर रात रैगिंग के लिए बुलाया और नहीं जाने पर दूसरे दिन सीनियर स्टूडेंट ने जूनियर के साथ उसके रूम पर जाकर मारपीट की और शिकायत नहीं करने के लिए धमकाया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे फर्स्ट ईयर के छात्र विजय मुंडोतिया ने बताया कि वह यहां विनायक पीजी में रहता है। रात 12 बजे उसके पास सीनियर स्टूडेंट सुरेश बिश्नोई ने कॉल करके पास ही स्थित किशोरी पीजी में उसे रैगिंग के लिए बुलाया था। जूनियर के मना करने पर सुरेश ने उसे गालियां दीं। इस पर विजय ने दूसरे दिन कॉलेज पहुंचकर आपत्ति ली तो सुरेश ने अपने साथी मंगल विश्नोई और अन्य के साथ उसके पीजी में पहुंचकर उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
इस पूरे मामले को लेकर कॉलेज प्रशासन पूरी तरह अनजान बना हुआ है। प्रिंसिपल डॉ. सुभाष बंसल के मुताबिक ऐसी कोई भी घटना सामने नहीं आई है, ना ही कॉलेज प्रशासन से इस बारे में कोई शिकायत की गई है। उधर पीड़ित छात्रा विजय मूढ़ौतिया ने एनएमसी को लिखित में शिकायत दी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पूर्व भी वर्ष 2019 में इसी कॉलेज से रैगिंग का एक मामला सामने आया था और दोषी स्टूडेंट को सस्पेंड किया गया था। उसके बाद 20 जुलाई 2023 की रात ढाई बजे कॉलेज परिसर में जूनियर स्टूडेंट बुलाकर गाली-गलौज करने और मुर्गा बनाकर रैगिंग करने के मामले में भी कार्रवाई की गई थी। दोनों ही मामलों की शिकायत एनएमसी को की गई थी। हालांकि बाद में कॉलेज प्रशासन के दबाव में पीड़ित स्टूडेंट रैगिंग होने की बात से पलट भी गए थे।