फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Rajasthan News: Aerial fire in Deeg program, people said - no action is taken against influential people

Rajasthan News: डीग के एक कार्यक्रम में हवाई फायर पर सोशल मीडिया यूजर्स बोले- रसूखदारों पर नहीं होती कार्रवाई

Wed, 21 Feb 2024 12:38 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 21 Feb 2024 12:38 PM IST
सार

Bharatpur: डीग जिले के एक कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों द्वारा सरेआम हवाई फायर किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस इस बारे में जांच कर रही है लेकिन फिलहाल कोई कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Aerial fire in Deeg program, people said - no action is taken against influential people
राजस्थान - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

भरतपुर के डीग जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल यह वीडियो यहां आयोजित किसी कार्यक्रम का है जहां गले में हार डाले एक व्यक्ति हवाई फायर करता नजर आ रहा है। वीडियो को लेकर पुलिस जांच कर रही है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई किए जाने की खबर नहीं है।

विज्ञापन


वायरल हो रहा यह वीडियो कुम्हेर थाना इलाके के एक निजी मैरिज होम का बताया जा रहा है। यहां 29 जनवरी को एक कार्यक्रम था, जिसमें कुछ लोग पिस्टल से तीन राउंड हवाई फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो की जानकारी पुलिस को भी है लेकिन इस संबंध में पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। बताया जा रहा है कि वीडियो में एक स्कूल का संचालक भी है।
विज्ञापन


लोगों ने इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर कमेंट करते हुए कहा है कि वीडियो में कुछ रसूखदार लोग हैं, इसलिए पुलिस इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही। यदि यही हरकत कोई आमजन करता तो पुलिस उस पर तुरंत एक्शन ले लेती। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की कोई पुष्टि नहीं करता कि यह वीडियो कहां का है लेकिन इतना जरूर है कि इस तरह की हरकतें करके कुछ लोग समाज में अपना दबदबा दिखाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed