फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Rajasthan Eight year old innocent girl raped police got minor medically examined

Rajasthan: आठ साल की मासूम से दुष्कर्म, मां और दादी को देख भागा आरोपी, पुलिस ने नाबालिग का करवाया मेडिकल

Wed, 31 Jan 2024 09:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 31 Jan 2024 09:55 PM IST
सार

राजस्थान के भरतपुर जिले में आठ साल की नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। बच्ची से दुष्कर्म हुआ है, पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल चेकअप करवाया।

विज्ञापन
Rajasthan Eight year old innocent girl raped police got minor medically examined
मथुरा गेट थाना पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर शहर के मथुरा गेट थाना इलाके में एक आठ साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था, इतने में बच्ची के परिजन उसे ढूंढते हुए झाड़ियों में पहुंच गए। उसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। बच्ची की दादी ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

विज्ञापन


बच्ची अपनी दादी के साथ गई थी, घटना दोपहर एक बजे की है। नाबालिग की दादी ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि घर के पास उनकी एक गाय बंधी हुई थी। वह बच्ची के साथ दोपहर एक बजे गाय को चारा खिलाने के लिए गई थी। वह गाय को चारा खिला रही थी, तभी बच्ची ने अपनी दादी से कहा कि वह घर जा रही है। दादी ने उसे घर जाने को कह दिया। बच्ची अकेले ही वहां से घर के लिए निकल आई। दादी घर पहुंची तो बच्ची नहीं मिली, करीब 45 मिनट बाद नाबालिग की दादी अपने घर पहुंची।
विज्ञापन


घर पर बच्ची की मां से उसके बारे में पूछा तो, बच्ची की मां ने बताया कि वह घर नहीं आई है। वह तो आपके साथ ही गई थी। तब नाबालिग की मां और उसके दादी उसे ढूंढने के लिए घर से निकले। घर के आसपास काफी पेड़ पौधे हैं, उन्हें लगा बच्ची कहीं पेड़ पौधों की तरफ खेलने के लिए तो नहीं चली गई। तब बच्ची मां और दादी उसे ढूंढने के लिए उधर चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दादी और मां पहुंचे तो आरोपी दुष्कर्म कर रहा था, वहां एक खंडर भी था। दोनों ने अंदर जाकर बच्ची को तलाशा तो, वहां एक व्यक्ति बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था। वह बच्ची की मां और उसकी दादी को देखकर भाग गया, जिसके बाद नाबालिग के परिजन घटना के बाद मथुरा गेट थाने पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को पूरी घटना के बारे में बताया। पुलिस ने तुरंत बच्ची का मेडिकल करवाया। नाबालिग की दादी ने शिकायत दे दी है, फिलहाल मामला दर्ज किया गया। वहीं, पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, जिससे बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed