{"_id":"667d6bcb513af795440ecf8e","slug":"rajasthan-bulldozer-ran-on-the-houses-of-three-cyber-thugs-in-deeg-houses-were-built-on-forest-department-lan-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: डीग में तीन साइबर ठगों के मकानों पर चला बुलडोजर, वन विभाग की जमीन पर बनाए थे, आरोपियों की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: डीग में तीन साइबर ठगों के मकानों पर चला बुलडोजर, वन विभाग की जमीन पर बनाए थे, आरोपियों की तलाश जारी
Thu, 27 Jun 2024 07:10 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 27 Jun 2024 07:10 PM IST
सार
कामां थाना पुलिस ने तीन अवैध मकानों को तोड़ दिया। साइबर ठगों ने वन विभाग की जमीन पर ठगी के रुपयों से यह मकान बनाई थी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मकानों पर चला बुलडोजर ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डीग जिले के कामां थाना इलाके में एक बार फिर साइबर ठगों के अवैध मकानों पर पुलिस का बुलडोजर चला। तीन साइबर ठगों ने साइबर ठगी के पैसे से वन विभाग की जमीन पर यह मकान बनवाए थे। जिन्हें पुलिस ने चिन्हित कर गुरुवार को जमींदोज कर दिया। हालांकि, तीनों साइबर ठग फरार हैं, पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश ने बताया की, कामां थाना इलाके लेवड़ा गांव में ऑपरेशन एंटी वायरस के तहत कार्रवाई की गई है। जिन अपराधियों ने ऑनलाइन ठगी के रुपयों से वन विभाग की जमीन पर अवैध आशियाने बनाए हुए थे। उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन साइबर ठगों के मकानों को तोडा है। कार्रवाई के दौरान डीग जिले की पुलिस, वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है। इस कार्रवाई के माध्यम से कड़ा सन्देश दिया जा रहा है। साइबर ठगी के पैसे से अवैध निर्माण को रहने नहीं दिया जाएगा। पुलिस और भी साइबर ठगों के ठिकानों को चिन्हित कर रही है।
विज्ञापन
दरअसल, एक मार्च से साइबर ठगों के खिलाफ ऑपरेशन एंटी वायरस चलाया जा रहा है। जिसमें पुलिस ऐसे साइबर ठगों को चिन्हित कर रही है, जिन्होंने साइबर ठगी के पैसे से सरकारी जमीन पर निर्माण करवाया है। पुलिस को जांच में पता लगा कि लेवड़ा गांव में भोपा, बब्बर, वाजिद नाम के साइबर ठगों ने साइबर ठगी के पैसे वन विभाग की जमीन पर अवैध मकानों का निर्माण करवाया है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों साइबर ठगों के मकानों को तोड़ा। तीनों साइबर ठगों की पुलिस तलाश कर रही है। तीनों साइबर ठग काफी समय से फरार चल रहे हैं। उनकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन