{"_id":"65f4231d3a47c5a2fc06f60d","slug":"rajasthan-bayana-mla-ritu-banawat-joins-shiv-sena-in-bharatpur-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बयाना विधायक रितु बनावत ने की शिव सेना ज्वॉइन, महाराष्ट्र सीएम की मौजूदगी में हुईं शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बयाना विधायक रितु बनावत ने की शिव सेना ज्वॉइन, महाराष्ट्र सीएम की मौजूदगी में हुईं शामिल
Fri, 15 Mar 2024 04:00 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 15 Mar 2024 04:00 PM IST
सार
MLA Ritu Banawat: बयाना से निर्दलीय विधायक रितु बनावत ने मुंबई में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिव सेना की सदस्यता ग्रहण की है। इससे पहले गहलोत सरकार में बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने शिव सेना ज्वॉइन की थी।
विज्ञापन
विधायक रितु बनावत ने की शिव सेना ज्वॉइन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरतपुर के बयाना विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक डॉ. रितु बनावत ने अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना को समर्थन दिया है। शुक्रवार को मुंबई में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उनके वर्षा निवास पर आयोजित कार्यक्रम में बनावत ने शिवसेना की रीति-नीतियों और एकनाथ शिंदे की विचारधारा में भरोसा जताया। सीएम शिंदे ने विधायक बनावत को शिवसेना पार्टी का दुपट्टा और ध्वज भेंटकर उनके शामिल होने की घोषणा की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बोले, राजस्थान की विधायक बनावत के शामिल होने से देश-प्रदेश में शिवसेना को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर डॉ. रितु बनावत ने कहा कि वे स्थानीय लोगों के उत्थान के लिए कार्य करते रहेंगी। इस अवसर पर यह भी घोषणा की गई कि दूर-दराज के क्षेत्रों में स्थानीय नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए बयाना विधानसभा क्षेत्र में पांच एंबुलेंस प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन
विधायक बनावत ने राजस्थान में शिवसेना के विकास के लिए हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। बनावत ने कहा कि राष्ट्रवाद और धर्म का अनुकरण करने वाले शिवसेना परिवार को समर्थन दिया है। शिवसेना के पदाधिकारियों ने उनका पार्टी में स्वागत किया और भविष्य में सामाजिक और राजनीतिक प्रगति के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शिवसेना सांसद राहुल शेवाले, विधायक प्रो. मनीषा कायंदे, शिव सेना सचिव कैप्टन अभिजीत, राजस्थान शिव सेना प्रदेश प्रमुख लाखन सिंह पंवार, शिव सेना सचिव सुशांत शेलार, उपनेता कला शिंदे, विभाग प्रमुख संध्या वाधवकर आदि कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन