फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Prisoner absconded from open jail

Bharatpur News: खुली जेल से बंदी फरार

Thu, 30 May 2024 02:27 AM IST
Bharatpur bureau भरतपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Prisoner absconded from open jail
धौलपुर का जिला कारागृह।
धौलपुर। जिला कारागृह की खुली जेल से बीती रात एक सजायाफ्ता बंदी फरार हो गया। वह बीते एक साल से कारागृह की खुली जेल में सजा काट रहा था। घटना से जेल परिसर में अफरा-तफरी मची हुई है। कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस फरार बंदी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


धौलपुर जिला कारागृह के कार्यवाहक जेल अधीक्षक पूरनचंद शर्मा ने बुधवार को मामले की जानकारी दी। बताया कि कारागृह की खुली जेल में सजा काट रहा 65 वर्षीय गजानंद उर्फ गज्जा निवासी गांव अकोदिया, थाना बामनवास, जिला सवाई माधोपुर फरार हो गया। वह मंगलवार सुबह रोजाना की तरह खुली जेल से मजदूरी करने के लिए निकला था। गज्जा को शाम तक लौटना था, लेकिन वह देर शाम तक वापस नहीं आया। इस संबंध में गजानंद उर्फ गज्जा के विरुद्ध थाना कोतवाली में फरारी का मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

शर्मा ने बताया कि फरार गज्जा को गंगापुर सिटी की अपर सेशन एवं जिला न्यायाधीश की कोर्ट ने एक अगस्त 2012 को हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। उसे 25 फरवरी 2023 को धौलपुर जिला कारागृह की खुली जेल में लाया गया था। तब से वह यहां रहकर दिन में मजदूरी करने जाता था। मंगलवार को वापस नहीं लौटने पर उसके विरुद्ध फरारी का मामला दर्ज कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed