फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Police caught a big consignment of ganja

Bharatpur News: पुलिस ने गांजे की बड़ी खेप पकड़ी

Thu, 14 Mar 2024 01:23 AM IST
Bharatpur bureau भरतपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
धौलपुर। पुलिस ने जिले के बाड़ी तथा मनियां थाना इलाके में बीती रात गांजे की बड़ी खेप पकड़ी। डीएसटी (जिला विशेष टीम) द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार कर करीब 115 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इसकी बाजार में कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है। आरोपियों से एक जीप तथा कार भी बरामद की है।
विज्ञापन


जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया पुलिस को बाड़ी कस्बे में गांजे की अवैध सप्लाई के संबंध में सूचना मिली थी। बीती रात पुलिस ने कस्बे की राजपूत काॅलोनी में एक मकान पर दबिश दी। यहां से पुलिस ने जमीन में प्लास्टिक के कट्टे में दबाकर रखे गए गांजे को जब्त किया। पुलिस ने पास ही एक पेड़ के नीचे खुदाई करके तथा जीप में लदे कुल 85 किलोग्राम गांजे एवं जीप को जब्त कर आरोपी जीतेंद्र सिंह उर्फ जीतू ठाकुर निवासी राजपूत काॅलोनी, संत नगर रोड, थाना बाड़ी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी जीतेंद्र उर्फ जीतू ने बताया वह बीते आठ साल से अवैध मादक पदार्थ की खरीद एवं बिक्री करता है। उसे गांजे की यह सप्लाई अनूप सिंह उर्फ भूरा राजपूत निवासी मेवली, आगरा उत्तर प्रदेश एवं बॉबी खान निवासी बगचौली लोधा, थाना मनियां-जिला धौलपुर करते हैं। करीब तीन दिन पूर्व ही दोनों उसे गांजा देकर गए हैं। आरोपी जीतू के साथ उसके पिता बजरंग सिंह एवं छोटा भाई शैलेंद्र सिंह भी गांजे की तस्करी का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि जीतू से की गई पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मनियां इलाके के बगचोली में बॉबी खान के मकान पर छापा मारा। यहां एक कार में दो कट्टों में लदा करीब 30 किलोग्राम गांजा जब्त किया। आरोपी बॉबी खान मौके से भाग गया। जीतू से की गई पूछताछ में आगरा के एक आरोपी का नाम आने के बाद में पुलिस की एक टीम आगरा के लिए रवाना की गई हैं। अवैध गांजा तस्करी के तार अंतरराज्यीय स्तर पर जुड़े हैं। मामले में तस्करी के पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर संलिप्त सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed