फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Painted stork dies of avian influenza

Bharatpur News: बर्ड इन्फ्लूएंजा से पेंटेड स्टार्क की मौत

Wed, 29 Jan 2025 12:19 AM IST
Bharatpur bureau भरतपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Painted stork dies of avian influenza
घना में बर्ड इन्फ्लूएंजा से मृत पेंटेड स्टार्क
भरतपुर। केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (घना) में बर्ड इन्फ्लूएंजा से पक्षी पेंटेड स्टार्क पक्षी की मौत का मामला सामने आया है। बीते दिनों उद्यान में दर्जनों की संख्या में पक्षी मृत पाए गए हैं। भोपाल की लैब से आई जांच रिपोर्ट में इनमें बर्ड इन्फ्लूएंजा की पुष्टि हुई है। दो में से एक सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर पशुपालन विभाग ने संभाग के सभी जिलों में अलर्ट घोषित किया है। खासतौर पर भरतपुर और डीग जिलों की 12 रेपिड रिस्पॉन्स टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। यह कदम महामारी के प्रसार को रोकने के लिए उठाया गया है, ताकि और पक्षियों के बीच संक्रमण न फैल सके।
विज्ञापन


उद्यान के निदेशक मानस सिंह ने बताया कि घना में अब तक करीब एक दर्जन पेंटेड स्टार्क पक्षियों की मौत हो चुकी है। इनमें से अधिकांश बच्चे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार मृत पक्षियों की संख्या दर्जनों में है। उद्यान प्रशासन ने सुरक्षा उपायों के तहत, उन स्थानों पर पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी है जहां पक्षियों की मौत हुई है। निदेशक मानस ने बताया कि पक्षियों की मौत के बाद से उद्यान में सावधानी बरती जा रही है। उद्यान से अलग-अलग करीब सौ सैंपल भोपाल भेजे गए थे। मॉर्गेज सैंपल की रिपोर्ट भी अब तक प्राप्त नहीं हुई है। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक खुशीराम मीणा ने इस बात की पुष्टि की है कि भोपाल से जांच की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। एक सैंपल पॉजिटिव पाया गया है, जिसमें बर्ड इन्फ्लूएंजा की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


मीणा ने बताया कि संभाग के छह जिलों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। निर्देश दिए कि यदि कहीं भी कोई पक्षी मृत पाया जाता है तो इसकी तुरंत सूचना अधिकारियों को दी जाए, ताकि समय पर उचित कदम उठाए जा सकें और संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके। इस साल घना क्षेत्र में लगभग 3000 से अधिक पेंटेड स्टार्क ने नेस्टिंग की है, जो पिछले वर्ष की तुलना में तीन गुना अधिक है। यह संख्या क्षेत्र के लिए एक रिकॉर्ड है। इस कारण अधिक चिंता जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed