फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   NEET UG Exam: Dummy candidate caught giving exam after making a deal for ten lakhs in Bharatpur

NEET UG Exam: दस लाख में सौदा कर परीक्षा देते पकड़ा गया डमी कैंडिडेट, सेंटर के बाहर से पांच साथी भी गिरफ्तार

Sun, 05 May 2024 08:34 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 05 May 2024 08:34 PM IST
सार

डमी कैंडिडेट अभिषेक दो घंटे तक पेपर देता रहा। इसके बाद पर्यवेक्षक को अभिषेक पर शक हुआ। अभिषेक और अमित के फोटो का मिलान किया तो दोनों का फोटो नहीं मिले।

विज्ञापन
NEET UG Exam: Dummy candidate caught giving exam after making a deal for ten lakhs in Bharatpur
पुलिस के गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर की मथुरा गेट थाना पुलिस ने एक डमी कैंडिडेट को गिरफ्तार किया है। डमी कैंडिडेट 10 लाख रुपये में पेपर का सौदा कर पेपर दे रहा था। इसके अलावा पुलिस ने पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जो परीक्षा सेंटर के बाहर एक कार में बैठे थे। वह डमी कैंडिडेट के साथी थे। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


मास्टर अदितेन्द्र स्कूल में NEET परीक्षा का सेंटर था। डमी कैंडिडेट अभिषेक निवासी दौसा, अमित गुर्जर निवासी करौली की जगह पेपर दे रहा था। डमी कैंडिडेट अभिषेक दो घंटे पेपर दे चुका था। इसके बाद पर्यवेक्षक को अभिषेक पर शक हुआ। उसने अभिषेक और अमित के फोटो का मिलान किया। दोनों का फोटो नहीं मिले, जिसके बाद पर्यवेक्षक ने इसकी सूचना परीक्षा सेंटर के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों को दी। पुलिसकर्मियों ने तुरंत अभिषेक को पकड़ लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में अभिषेक ने बताया कि उसके पांच साथी और हैं जो परीक्षा सेंटर के बाहर एक कार में बैठे हैं। सूचना पर पुलिस ने अभिषेक के साथियों की तलाश की और उन्हें भी स्कूल के पास से पकड़ लिया। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि डमी कैंडिडेट का सरगना रवि मीणा है। उसने ही अमित गुर्जर की जगह अभिषेक को डमी कैंडिडेट बनाकर बैठने के 10 लाख रुपये लिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रवि मीणा अजमेर के GNN कॉलेज से MBBS कर रहा है। उसकी थर्ड ईयर चल रही है। जिस कार में रवि मीणा बैठा था उसी में अमित गुर्जर भी बैठा था। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed