फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Lathis were rained on the students, a girl student fainted

Bharatpur News: छात्रों पर बरसाईं लाठियां, छात्रा बेहोश

Thu, 06 Feb 2025 11:31 PM IST
Bharatpur bureau भरतपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Lathis were rained on the students, a girl student fainted
एबीवीपी छात्रों पर लाठियां बरसाती पुलिस - फोटो : mathura
भरतपुर। संविदा भर्ती में घोटाले की मांग को लेकर छात्रों ने डीग जिले में स्थित महाराजा सूरजमल ब्रज विश्वविद्यालय के गेट पर प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र कुलपति रमेश चंद्रा को हटाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


विवि इकाई अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें एक छात्रा बेहोश हो गई। पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में लिया है, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। छात्र नेता नितेश चौधरी, विश्नू खेमरा ने बताया कि कार्यकर्ता विश्वविद्यालय के गेट पर कुलपति को हटाने की मांग को लेकर शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन


अचानक पुलिस ने छात्रों पर लाठियां बरसाकर वहां से खदेड़ दिया। छात्रा छवि शर्मा बेहोश होकर गिर गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि विवि में संविदा भर्ती में घोटाला हुआ है। कुलपति रमेश चंद्रा ने परिचितों को नियुक्त कर लिया है। मामले को डीग-कुम्हेर विधायक डाॅ. शैलेष सिंह और वैर विधायक बहादुर सिंह कोली विधानसभा में उठा चुके हैं। शिक्षा विभाग ने जांच कर आदेश दिए पर कुलपति को पद से नहीं हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed