फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Kumher SHO suspended in honey trap

Bharatpur News: हनी ट्रैप में कुम्हेर एसएचओ निलंबित

Tue, 13 Feb 2024 03:13 AM IST
Bharatpur bureau भरतपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
भरतपुर। हनी ट्रैप में फंसाकर एक करोड़ से अधिक की ठगी के मामले में भरतपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश ने कुम्हेर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह राठी की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए सोमवार को उन्हें निलंबित कर दिया है। राठी काे जिला करौली मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन


अलवर जिले की अरावली विहार थाना पुलिस ने गत दिनों डीग जिले के कुम्हेर थाने के थानाधिकारी और जयपुर के जोबनेर थाने के आरक्षी को हनी ट्रैप के मामले में फंसाकर ठगी करने के मामले में तीन महिलाओं सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। कुम्हेर थाना प्रभारी राठी के हनी ट्रैप में फंसने के बाद डीग पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश को अपनी जांच रिपोर्ट भेजी थी। राठी के साथ अन्य पुलिसकर्मियों के शनिवार को अलवर पुलिस ने उद्योग नगर थाने पहुंचकर बयान दर्ज किए थे। राठी पहले उद्योग नगर थाने के प्रभारी थे।
विज्ञापन


गौरतलब है हनी ट्रैप के संबंध में अलवर जिले में मामला दर्ज कराया गया था। मामले में गिरफ्तार महिला से पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। बताया कि महिला सगी बहनों के साथ मिलकर गिरोह संचालित कर रही थी। खुद के अलावा उसने सगी बहन की ओर से भी दुष्कर्म का मामला दर्ज कराकर लाखों रुपये ऐंठे थे। सगी बहनों ने भरतपुर, अलवर एवं जयपुर जिले के कई लोगों को बातों में उलझाकर उन्हें हनी ट्रैप का शिकार बनाया था। महिला ने बहन और भाई के साथ मिलकर पढ़ाई करने के लिए अलवर में डीग जिले के मोरोली गांव निवासी रमेश का मकान किराए पर लिया था। कुछ दिन बाद मकान मालिक को ही बातों में फंसाकर उसे ब्लैक मेल कर रुपए मांगे। पैसे नहीं मिलने पर उस पर दुष्कर्म का मुकदमा महिला थाने में दर्ज करा दिया। बाद में पैसे लेकर राजीनामा कर लिया। इनका निशाना कुम्हेर के अजान निवासी आरएसी पुलिसकर्मी मलखान भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उससे मंदिर में शादी करने का नाटक कर फोटो खिंचवा लिए। बाद में उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करा दिया। बाद में छोटी बहन के साथ भी सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराकर पैसा लेकर समझौता कर लिया। अलवर में कार्यरत भरतपुर निवासी पुलिस के एएसआई को भाई बनाकर उससे नजदीकी बढ़ाई और ब्लैक मेल कर राशि हड़पी। वहीं जयपुर के जोबनेर थाने के पुलिस आरक्षी रोहिताश्व रैगर को भी जून 2021 में यात्रा के दौरान बातों में उलझाकर मोबाइल नंबर ले लिया।


उसको घर बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाने के बाद उसके भी फोटो आदि लेकर एटीएम, चेक बुक आदि को कब्जे में लेकर राशि हड़प ली। उद्योग नगर थाने से मामले की तामील कराने गए पुलिस आरक्षी से थानाधिकारी महेंद्र कुमार राठी का मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद राठी को घर बुलाकर नशीला पदार्थ पिला हनीट्रैप का शिकार बनाकर लाखों रुपए हड़प लिए। गिरोह अब तक कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है। युवती के निशाने पर वर्दीधारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed