फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   If only we could change the constitution and stop holding elections.

Bharatpur News: बस चले तो संविधान बदल कर चुनाव कराना ही बंद करा देें

Fri, 12 Apr 2024 01:29 AM IST
Bharatpur bureau भरतपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
If only we could change the constitution and stop holding elections.
भंवर जीतेन्द्र सिंह और विश्वेंद्र ​सिंह का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता
भरतपुर। इनमें (भाजपा) अहंकार आ गया है। इनका बस चले तो संविधान को बदल दें और चुनाव कराना ही बंद करा देें। जैसे चीन और रूस के अंदर आजीवन प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति बने हुए हैं।
विज्ञापन


ये बात भरतपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र के डीग जिले के कैथवाड़ा में आयोजित जनसभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जीतेंद्र सिंह ने कहीं। वे भाजपा पर जमकर बरसे। कहा कि आजकल एक गारंटी चला रखी है। मोदी की गारंटी, किस बात की गारंटी, झूठों की गारंटी है। 15 लाख रुपये आपके खातों में डलवा रहे थे, कहां है वो गारंटी, महंगाई कम होगी-कहां हैं गारंटी, अच्छे दिन आने वाले हैं-कहां है गारंटी, सारी झूठ की गारंटी लेकर दिनभर घूमते हैं।
विज्ञापन


कहा कि कांग्रेस ने कश्मीर से लेकर कन्याकुमार तक प्रदेश के अलग-अलग धर्म के लोगों को देश में एक रखा। ये लोग हर प्रदेश में लोगों को लड़ाने का काम कर रहे हैं। हरियाणा और झारखंड में भी लड़ाने का कर्य किया। ये कांटों के बीज बो रहे हैं। ये चुनाव पार्टी प्रत्याशी संजना का नहीं, हम सब का है। उन्होंने रुपबास के जटमासी में भी कांग्रेस प्रत्याशी संजना जाटव के समर्थन में जनसभा की। पूर्व कैबीनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह, टीकाराम जूली मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed