फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Holi celebrated with pomp in Bharatpur

Bharatpur: धूमधाम से मनाई गई होली, कलेक्टर ने किया जमकर डांस, शहर में पुलिस की चप्पे-चप्पे पर निगरानी

Mon, 25 Mar 2024 04:57 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 25 Mar 2024 04:57 PM IST
सार

Bharatpur: भरतपुर जिले में आज होली की धूम मची हुई है। अधिकारियों से लेकर आमजन तक रंगों में डूबा नजर आ रहा है। लोग सुबह से एक दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर होली बधाइयां दे रहे हैं। जगह-जगह लोग टोलियां बनाकर डांस कर रहे हैं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस शहर की सड़कों पर गश्त कर रही है।

विज्ञापन
Holi celebrated with pomp in Bharatpur
धूमधाम से मनाई गई होली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में आज होली की धूम मची हुई है। जिला कलेक्टर के निवास पर अधिकारी जमकर होली खेल रहे हैं। एक दूसरे को गुलाल लगा रहे हैं। अधिकारी होली के गीतों पर थिरक रहे हैं। इस दौरान कलेक्टर अमित यादव ने कहा कि, वह भरतपुर के लोगों के बीच आज होली खेलकर भी अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उनका प्रयास सभी के साथ भाईचारा बनाते हुए भरतपुर का विकास करना हैं।

विज्ञापन


उन्होंने भरतपुर वासियों से अपील की है की, सभी होली का त्यौहार आपसी भाईचारे और सौहार्द पूर्वक मनाएं। जिला कलेक्टर ने जमकर होली का लुत्फ उठाया। होली को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात नजर आ रहे हैं। घुड़सवार पुलिस के अलावा आरएसी और कई पुलिस थानों का जाब्ता मुस्तैदी के साथ तैनात दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीरता बरती गई
एसपी मृदुल कच्छावा द्वारा सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीरता बरती गई है। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है। आज होली के पर्व पर पुलिस के जवान और अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। कल मंगलवार को पुलिस लाइन में पुलिस की होली खेली जाएगी। जिसमें पुलिस के जवान और अधिकारी होली खेल कर भाईचारे के त्यौहार को मनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed