{"_id":"65fb3f1bff87a5aaa6080425","slug":"girlfriends-throat-cut-vein-of-hand-cut-bharatpur-news-c-29-1-mtr1013-213427-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: प्रेमिका का गला रेत हाथ की नस काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: प्रेमिका का गला रेत हाथ की नस काटी
विज्ञापन
भरतपुर। मथुरा गेट थाना क्षेत्र में जिला कलेक्ट्रेट के सामने स्थित पटपरा मोहल्ला में दिनदहाड़े छह बच्चों के पिता ने किराए के मकान में एक युवती की धारदार हथियार से गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद सिरफिरा युवक भागने की फिराक में था। शोर सुनकर मकान मालिक और अन्य लोग आ गए। लोगों को देख उसने अपने दोनों हाथों की नस काट लीं। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। मृतका के पिता ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।
मथुरा गेट थाना प्रभारी करण सिंह राठौड़ ने बताया कि शहर के सहयोग नगर निवासी दाऊदयाल ने बेटी की हत्या का मामला दर्ज कराया है। तहरीर में लिखा है कि बेटी पूनम शर्मा बुधवार सुबह 9.30 बजे आरडी गर्ल्स कॉलेज में एमए का फॉर्म जमा कराने की कहकर घर से निकली थी। रास्ते में डीग जिले के कामां के नौनेरा निवासी सोनू शर्मा बहला-फुसला कर उसे अपने साथ बाइक पर बैठाकर पटपरा मोहल्ला स्थित किराए के कमरे पर ले गया। वहां धारदार हथियार से गला रेतकर निर्ममता से उसकी हत्या कर दी। एसएचओ ने बताया कि पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
हत्या किस कारण से की इसकी जांच की जा रही है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दो साल पहले मथुरा में किसी शादी में पूनम और सोनू की पहचान हुई। इसके बाद दोनों की फोन पर बातें होने लगीं और मिलना-जुलना शुरू हो गया। सोनू शर्मा मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव है। करीब 4 मार्च को पूनम के भाई की शादी हुई थी। सोनू को शक था कि इसके बाद से पूनम किसी अन्य युवक से बात करती है। इसी बात से वह खफा रहता था। अक्सर दोनों में झगड़ा भी होता था। पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन
एक माह पहले लिया था कमरा
पटपरा मोहल्ला निवासी मकान मालिक राजेश ने बताया कि सोनू करीब एक माह उसके मकान में किराए पर आया था। बुधवार सुबह करीब 10 बजे वह कमरे में युवती को लेकर आया। इसका राजेश ने विरोध करते हुए सोनू से कमरा खाली करने के लिए कहा। सोनू ने कमरा खाली करने को बोल दिया। लेकिन थोड़ी देर बाद ही शोरगुल सुनकर वे कमरे की तरफ गए तो युवती लहुलुहान पड़ी थी। युवक ने धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया था। युवक ने अपने हाथों की नसें काट लीं। पुलिस ने घायल युवक का आरबीएम अस्पताल में उपचार कराने के बाद थाने लाकर पूछताछ में जुटी है।
एफएसएल ने की जांच
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौका मुआयना किया। कमरे में चारों ओर खून खून फैला हुआ था। मौके से खून से सना चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी शादीशुदा है और उसके 6 बच्चे हैं। इनमें 5 लड़की और एक लड़का है। आरोपी जब कमरे पर युवती को लेकर पहुंचा तो मकान मालिक के भाई महेंद्र ने पूछताछ की। इस पर आरोपी ने बताया कि उसकी इससे सगाई हो गई है, जल्द ही विवाह होगा। थोड़ी देर बाद जब युवती की चीख सुनी और वे वापस कमरे पर पहुंचे तो देखा उसकी हत्या हो चुकी थी। संवाद