फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Gandhi-Shastri's followers engrossed in Ramdhun

Bharatpur News: गांधी-शास्त्री के अनुयायी रामधुन में मगन

Tue, 03 Oct 2023 12:07 AM IST
Bharatpur bureau भरतपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
भरतपुर। शांति एवं अहिंसा निदेशालय के तत्वावधान में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिला एवं उपखंड मुख्यालयों पर विद्यालय, नगरपालिका, नगर निगम, नगर परिषद व पंचायत समिति स्तर पर सार्वजनिक आयोजन हुए। रामधुन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


गांधी पार्क में तकनीकी शिक्षा एवं आयुर्वेद राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। डॉ. गर्ग ने महात्मा गांधी के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। महापौर अभिजीत कुमार, उप महापौर गिरीश कुमार, एडीएम रतन कुमार ने विचार व्यक्त किए। एडीएम श्वेता यादव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक जेपी चांवरिया, चुन्नी कप्तान, धर्मेन्द्र शर्मा, दयाचंद पचौरी मौजूद रहे।
विज्ञापन


जिला स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन जिलाधिकारी लोकबंधु के निर्देशन में मास्टर आदित्येन्द्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के जिम्नेजियम हॉल में किया गया। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम सिंह कुंतल सहित विभिन्न धर्मगुरु मौजूद रहे। रामधुन, वैदिक, जैन, बौद्ध, मुस्लिम, सिक्ख व ईसाई धर्म की प्रार्थनाओं का गायन किया गया। जिला कलेक्ट्रेट परिसर में हुए कार्यक्रम में जिलाधिकारी लोक बंधु ने गांधीजी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। जिला रसद अधिकारी भारती भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




सद्भावना दौड़ का आयोजन
भरतपुर। महात्मा गांधी की जयंती पर जिले में सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। एडीएम रतन कुमार स्वामी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। सद्भावना दौड़ कुम्हेर गेट से प्रारंभ होकर लक्ष्मण मंदिर, चौबुर्जा चौराहा, मथुरा गेट, बिजलीघर चौराहा होते हुए कलक्ट्रेट पर पहुंची। दौड़ में करीब 500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। दौड़ पूरी करने वाले पहले 100 प्रतिभागियों को राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों की नेकर व टी शर्ट प्रदान की गई। महिला वर्ग में खुशी प्रथम, वंदना द्वितीय एवं संजना तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में धीरज प्रथम, रोनी द्वितीय व हेमराज तीसरे स्थान पर रहे। सुप्रीम स्पोर्ट्स द्वारा पुष्प वर्षा कर प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया गया। संवाद


शास्त्री पार्क में संभाग के सबसे ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
भरतपुर। महात्मा गांधी की जयंती पर विश्वप्रिय शास्त्री पार्क में संभाग के सबसे ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज (125 फीट) का लोकार्पण किया गया। पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री विश्वेंद्र सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। विशिष्ट अतिथि महापौर अभिजीत कुमार, संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा, पुलिस महानिरीक्षक रूपिंदर सिंह, जिलाधिकारी लोक बंधु, पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा, नगर विकास न्यास के सचिव कमल राम मीना, नगर निगम आयुक्त बीना महावर, उपखण्ड अधिकारी सृष्टि जैन एवं जिला रसद अधिकारी भारती भारद्वाज मौजूद रहे। यूआईटी सचिव ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज की ऊंचाई 125 फीट, लंबाई 30 फीट और चौड़ाई 20 फीट है। इसमें लगभग 12 लाख रुपये की राशि व्यय की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed