{"_id":"66471ef22e6f65955408e54a","slug":"four-people-died-in-a-tragic-accident-on-the-national-highway-in-bharatpur-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident: भरतपुर में नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस ने ट्रक में मारी टक्कर; अब तक कुल पांच लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident: भरतपुर में नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस ने ट्रक में मारी टक्कर; अब तक कुल पांच लोगों की मौत
Fri, 17 May 2024 05:15 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Fri, 17 May 2024 05:15 PM IST
सार
Accident: आगरा-जयपुर मार्ग पर हलेना पर एक उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
भयानक सड़क हादसा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भरतपुर में नेशनल हाईवे आगरा-जयपुर मार्ग पर हलेना पर एक उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। इसके चलते चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया और करीब 15 से 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सभी घायलों को भरतपुर के जिला आरबीएम अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है और मृतकों के शवों को हलेना अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। घटना की सूचना पर नेशनल हाईवे की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची है। घटना इतनी जबरदस्त है कि बस के परखच्चे उड़ गए हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश प्रबंधन निगम की बस अलीगढ़ से सवारियों को भरकर भरतपुर के रास्ते होते हुए जयपुर जा रही थी, तभी हलेना पर खड़े हुए ट्रक में पीछे से टक्कर मारी है।
विज्ञापन
हादसे में 13 यात्री घायल
निक्की जाट (28), रामू (35), संतोष (45), सूर्यप्रताप (21), राजू (27), मोहित (32), पप्पू (45), जीतेंद्र (25), अवनीश (35), तेजवीर (32), सुमित (26), एक बच्ची (3), एक बच्चा (1) शामिल है। जबकि चार महिलाओं के शवों को हलैना सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया है। घटना के बाद भरतपुर कलेक्टर अमित यादव, पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा और CMHO गौरव कपूर आरबीएम अस्पताल पहुंचे, उन्होंने घायलों का हाल-चाल जाना।
विज्ञापन
ड्राइवर से ब्रेक नहीं लगी तो बस ट्रक में घुसा दी
परिवार के साथ मेहंदीपुर बालाजी जा रहे एक यात्री ने बताया कि बस जयपुर जा रही थी। हम मथुरा से मेहंदीपुर बालाजी दर्शन के लिए जा रहे थे। बस ड्राइवर ने ओवरटेक किया था, जब ब्रेक नहीं लगी तो उसने चलते ट्रक में बस घुसा दी। इसके बाद ट्रक काफी दूर बस को घसीटते ले गया।
बस ड्राइवर स्पीड में कर रहा था ओवरटेक
भरतपुर के आरबीएम हॉस्पिटल में भर्ती घायल बस यात्री सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि बस ड्राइवर की गलती है। बस पीछे थी, आगे ट्रक चल रहा था। ट्रक की स्पीड कम थी और बस की स्पीड तेज थी। बस ड्राइवर ने ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान सामने से दूसरा ट्रक आया तो ड्राइवर ने ब्रेक लगाने की जगह साइड में चल रहे ट्रक में बस घुसा दी।
ज्यादातर यात्रियों के सिर में लगी चोट
घायल हुए यात्रियों को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां पर उनका इलाज जारी है। इलाज के दौरान एक महिला की और मृत्यु हो गई। अधिकतर यात्रियों के सिर में चोट लगी है। मेडिकल स्टाफ ट्रॉमा वार्ड में घायलों के इलाज में जुटा है।
घायलों को हॉस्पिटल में करवाया भर्ती
हादसे की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायलों को एंबुलेंस के जरिए हॉस्पिटल लेकर गए। भरतपुर के आरबीएम हॉस्पिटल लाए गए घायलों में दो बच्चे भी हैं। इनमें एक बच्चा 2 साल का है जबकि दूसरा एक महीने का है।