फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Encounter between Bharatpur QRT 5 and cow smugglers

Bharatpur: QRT 5 और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़, एक तस्कर हथियार सहित गिरफ्तार; छह से ज्यादा गाय मुक्त

Sat, 30 Nov 2024 10:45 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 30 Nov 2024 10:45 AM IST
सार

Bharatpur: जिले के रौनीजा में QRT 5 पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई है। यहां श्मशान घाट के पास देर रात गौ तस्कर गायों को पिकअप में लाद रहे थे। जिसकी सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।

विज्ञापन
Encounter between Bharatpur QRT 5 and cow smugglers
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर के नदबई थाना क्षेत्र के गांव रौनीजा में QRT 5 पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों ओर से गोलियां चलीं। मुठभेड़ के दौरान पांच तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि एक तस्कर को घायल अवस्था में पुलिस ने हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से आधा दर्जन गायों को मुक्त कराया और एक पिकअप गाड़ी जब्त की।  

विज्ञापन


घटना का विवरण 
QRT 5 प्रभारी सुरज्ञान सिंह मीणा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि रौनीजा गांव के श्मशान घाट के पास देर रात गौ तस्कर गायों को पिकअप में लाद रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। मौके पर पहुंचने पर तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। अंधेरे का फायदा उठाकर पांच तस्कर भागने में सफल रहे, लेकिन दीवार फांदते समय घायल हुए एक तस्कर को सर्च ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार तस्कर के पास से एक अवैध हथियार बरामद किया गया।  
विज्ञापन


गौवंश को कराया मुक्त
पुलिस ने गौ तस्करों के चंगुल से आधा दर्जन गायों को मुक्त कराकर एक पिकअप गाड़ी जब्त की है।  

आरोपी की पहचान 
गिरफ्तार गौ तस्कर की पहचान हरियाणा के गांव उटावड़ निवासी सलाम के रूप में हुई है। उसने फरार अपने पांच अन्य साथियों के बारे में जानकारी दी, जो हरियाणा, डीग और भरतपुर जिले के निवासी हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के लिए रेफर
घायल आरोपी को पहले नदबई अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।  

QRT 5 का गठन 
गौ तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने QRT 5 का गठन किया था। टीम में प्रभारी सुरज्ञान सिंह मीणा सहित साधुराम, अभिषेक, दामोदर और दीपू जैसे पुलिसकर्मी शामिल हैं। इस मुठभेड़ और कार्रवाई ने भरतपुर जिले में गौ तस्करी के खिलाफ पुलिस की सख्ती को और मजबूत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed