फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Employees got angry, EVM work stopped for 2 hours, protested in

Bharatpur News: कर्मचारियों को गुस्सा फूटा, 2 घंटे बंद रखा ईवीएम का कार्य

Fri, 12 Apr 2024 01:25 AM IST
Bharatpur bureau भरतपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
भरतपुर। लोकसभा चुनाव के तहत भरतपुर में 19 अप्रैल को प्रथम चरण में मतदान होगा। निर्वाचन विभाग द्वारा इसकी तैयारी की जा रही हैं। चुनाव के लिए एमएसजे कॉलेज परिसर में कर्मचारियों द्वारा ईवीएम मशीनों को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


कर्मचारियों को सूखी पूड़ी और बदबूदार सब्जी देने पर कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। कर्मचारियों ने हंगामा करते हुए तहसीलदार से इसकी शिकायत की। तहसीलदार ने एक पटवारी को निलंबित करने की धमकी दे डाली। इससे विवाद और बढ़ गया। बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने दो घंटे तक कार्य बहिष्कार रखा। जिला पटवार संघ के अध्यक्ष राजमोहन ने बताया मामला बुधवार दोपहर का है। एमएसजे कॉलेज के टीचिंग ब्लॉक में जिला निर्वाचन विभाग की ओर से लोकसभा चुनाव की ईवीएम मशीन को पटवारी, गिरदावर और अन्य विभाग के करीब 500 कर्मचारी तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को पूड़ी, सब्जी और एक मिर्च भोजन में दी गई। इसमें पूरी सूखी हुईं थीं और सब्जी से बदबू आ रही थी। इसकी शिकायत लेकर वे पटवारी विजयपाल सिंह के साथ सहायक निदेशक लोक सेवाएं, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वयक भारती भारद्वाज व तहसीलदार अक्षय बेरवाल के पास पहुंचे । उन्होंने पटवारी के साथ दुर्व्यवहार करते हुए उसे निलंबित करने की चेतावनी दे डाली। इस पर बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने सुबह 10 बजे कार्य का बहिष्कार कर दिया। समीप ही भगत सिंह पार्क में बैठकर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर प्रशासन सतर्क हो गया। जिलाध्यक्ष राजामोहन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरदावर संघ सुशील प्रधान की अधिकारियों के साथ कई दौर की वार्ता चली। एसडीएम रवि कुमार ने भी कर्मचारियों से पार्क में आकर वार्ता की। उन्होंने कर्मचारियों को सही भोजन दिलवाने का आश्वासन दिया। दोपहर को आईएएस नंद कुमार व एसडीएम गंगाधर के साथ वार्ता के बाद कर्मचारी माने। जिलाध्यक्ष राजमोहन सिंह ने कहा कि अब कोई नाराजगी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed