फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Demanded an amount of more than one lakh in lieu of opening transfer of land

Bharatpur: जमीन में नामांतरण खोलने की एवज में मांगी एक लाख से अधिक की राशि, एसीबी ने की कार्रवाई

Wed, 06 Mar 2024 10:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 06 Mar 2024 10:06 PM IST
सार

Bharatpur: जिले के रूपवास थाना अंतर्गत एक किसान अपनी पुश्तैनी जमीन में विरासत नामांतरण खोलने की मांग पटवारी से कर रहा था और उनसे कई बार नामांतरण खोलने की मांग की लेकिन पटवारी ने रिश्वत के रूप में एक लाख से अधिक की राशि मांग ली। इसके बाद किसान ने शिकायत करते हुए एसीबी से कार्रवाई कराते हुए दोनों पटवारी को पकड़वाया।

विज्ञापन
Demanded an amount of more than one lakh in lieu of opening transfer of land
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर जिले के रूपबास थाना अंतर्गत निवासी परीबादी खातेदारी की जमीन की वसीयत में विरासत नामांतरण खोलने की कई बार पटवारी से मांग कर रहा था, लेकिन वहां पर तैनात हरीश शर्मा पटवारी हल्का चेकोरा और कृष्णकांत शर्मा पटवारी हल्का खान सूरजापुर मिलकर एक लंबी राशि की रिश्वत के रूप में मांग कर रहे थे। परबादी से पटवारी हरीश शर्मा द्वारा 1 लाख 50 हजार रुपए की मांग की गई।

विज्ञापन


विरासत की जमीन में नामांतरण खोलने की एवज में इसके बाद परबादी और पटवारी के बीच बातचीत हुई। इसकी शिकायत परबादी ने एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत की। शिकायत के बाद भ्रष्टाचार निरोध वीरों की टीम ने इसका सत्यापन कराया गया। जिसके बाद बुधवार को 50 हजार लेकर पटवारी को देने के लिए पहुंचा वहां पर दो पटवारी तैनात थे।
विज्ञापन


अन्य ठिकानों पर तलाश जारी
पटवारी हरीश शर्मा और कृष्णकांत शर्मा को परबादी ने 50 हजार दिए। उसी समय एसीबी की टीम ने दोनों को धर दबोचा और 50000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दोनों को रूपबास थाने पर लेकर पहुंची और वहां पर कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई को एसीबी के एडिशनल एसपी अमित चौधरी के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। इसके अलावा दोनों पटवारी के आवास और अन्य ठिकानों पर तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed