फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Cow smugglers fired six consecutive rounds on cow protection groups

Bharatpur: गौरक्षक दलों पर गौ तस्करों ने की लगातार छह राउंड फायरिंग, हरियाणा में गाड़ी छोड़कर भागे; जांच जारी

Tue, 24 Sep 2024 05:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 24 Sep 2024 05:04 PM IST
सार

Bharatpur: भरतपुर में गौरक्षक दलों पर गौ तस्करों ने लगातार छह राउंड फायरिंग कर डाली। बताया जा रहा है कि टीम को सूचना मिली थी कि कुछ गौ तस्कर दौसा की तरफ से गौवंश लेकर आ रहे हैं और उन्हें हरियाणा की तरफ लेकर जाएंगे। तभी चारों इलाके के गौरक्षक दल की टीमें एक्टिव हो गई।
 

विज्ञापन
Cow smugglers fired six consecutive rounds on cow protection groups
गौ तस्करों ने की लगातार छह राउंड फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर, अलवर, नगर और गोवर्धन इलाके के गौरक्षा दल पर सुबह 4 बजे गौ तस्करों ने फायरिंग कर दी। जिसमें गौरक्षक बाल-बाल बचे। गौरक्षक दल गौ तस्करों की गाड़ी पीछा कर रहे थे। उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ गौ तस्कर दौसा की तरफ से गौवंश लेकर आ रहे हैं और उन्हें हरियाणा की तरफ लेकर जाएंगे। तभी चारों इलाके के गौरक्षक दल की टीमें एक्टिव हो गई। भरतपुर गौरक्षक दल के अध्यक्ष दीपक सैनी ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि दौसा से कुछ गौ तस्कर एक गाड़ी में गोवंश भरकर ला रहे हैं। जो दिल्ली मुंबई हाइवे होते हुए हरियाणा की तरफ जाएंगे।

विज्ञापन


भरतपुर गौरक्षक दल की टीम ने यह सूचना अलवर, नगर, गोवर्धन की गौरक्षक दल को दी। जिसके बाद सभी गौरक्षक दल की टीमें दिल्ली-मुंबई हाइवे पर गौ तस्करों की गाड़ी की तलाश करने लगी। तब बड़ौदा मेव इलाके में गौरक्षक दल को गौ तस्करों की गाड़ी दिखाई दी और, वह गौ तस्करों के पीछा करने लगे।

विज्ञापन

जब गौ तस्करों को इसका पता लगाया तो उन्होंने गौरक्षकों पर लगातार 6 से 7 हिट फायर किए। गौरक्षकों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। गौरक्षक लगातार गौ तस्करों के पीछा करते रहे। गौ तस्कर हरियाणा राज्य की सीमा में घुस गए और फिरोजपुर झिरका इलाके में गाड़ी छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी को चेक किया तो, उसमें 4 गोवंश थे। उसमें से एक गाय की मौत हो चुकी थी। गाड़ी में भी 4 गौ तस्कर थे जो गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। तभी मौके पर फिरोजपुर झिरका पुलिस की टीम आ गई। पुलिस ने गौ तस्करों की गाड़ी जब्त कर लिया। सभी गोवंश को गौशाला भिजवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed