{"_id":"650c6d04b57bccf94a093575","slug":"cow-smugglers-escaped-after-firing-at-police-in-bharatpur-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: गौ तस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई नहीं कर पाई पुलिस, खेतों का फायदा उठाकर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: गौ तस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई नहीं कर पाई पुलिस, खेतों का फायदा उठाकर हुए फरार
Thu, 21 Sep 2023 09:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 21 Sep 2023 09:49 PM IST
सार
गौ तस्करों ने पुलिस पर किया एक राउंड फायर। बिना तैयारी पहुंची पुलिस से नहीं कर पाई जवाबी कार्रवाई। फायदा उठाकर तस्कर फरार हो गए।
विज्ञापन
अरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
डीग जिले के पहाड़ी थाना इलाके में कुछ गौ तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुख्यात गौ-तस्कर कासिम उर्फ़ काढ़ा कुछ गोवंश को लेने जा रहा है। पहाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तभी गौ तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जब तक पहाड़ी पुलिस बाकी थानों को फायरिंग की सूचना करती तब तक गौ तस्कर खेतों में होकर फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना कनवाड़ी गांव की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ कुख्यात गौ तस्कर गोवंश लेने जा रहे हैं। सूचना पर पहाड़ी पुलिस बिना किसी तैयारी के गौ तस्करों को पकड़ने लिए मौके पर पहुंच गई। जैसे ही गौ तस्करों और पुलिस का आमना-सामना हुआ, गौ तस्करों ने पुलिस पर एक राउंड फायरिंग कर दी। बिना तैयारी के आई पुलिस गौ तस्करों की फायरिंग का कोई जवान नहीं दे पाई। फायरिंग के बाद गौ तस्कर खेतों में होकर भाग गए।
विज्ञापन
पहाड़ी पुलिस ने गौ तस्करों को पकड़ने के लिए आसपास के थानों को सूचना दी,। आसपास के थानों की पुलिस ने गौ तस्करों को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दी, लेकिन गौ तस्करों का कुछ पता नहीं लग पाया। पुलिस ने पांच गौ तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन